
महिला की चेन छीनी
पीछा किया तो स्कूटर छोड़ भागा लुटेरा
- रामपुरा कोतवाली क्षेत्र में हुई देर रात 11 बजे की घटना
कोटा. रामपुरा कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात स्कूटर सवार युवक एक महिला की गले की चेन छीन फरार हो गया। उसका पीछा किया तो युवक घटनास्थल से पांच सौ मीटर की दूरी ही स्कूटर छोड़ फरार हो गया। पीडि़त देर रात को ही रामपुरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाने पहुंची।
Read More: मनचलों की नकेल कस रही महिला पुलिस की सिग्मा
मामले के अनुसार नयापुरा चमन होटल के सामने रहने वाले व्यवसायी पुष्पचंद जैन (59) व उनकी पत्नी पुष्पा (56) घूमने के लिए स्कूटर से गुमानपुरा गए थे। यहां से वापस लौटते समय करीब रात 11 बजे पुराने यातायात पुलिस कार्यालय के पास एक काले स्कूटर पर सवार युवक पीछे से ओवरटेक करते हुए आगे आया।
उसने पुष्पा के गले पर झपटा मारते हुए दो तौले सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद लुटेरा आर्य समाज रोड की तरफ भाग गया। महिला के पति पुष्पचंद ने उस युवक का पीछा किया। इससे लुटेरा हड़बड़ा गया और उसने गाधी ग्राम उद्योग रामपुरा में एक अन्य बाइक के टक्कर मार दी।
वहां खड़े कुछ युवकों ने उसे पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वह धबराकर स्कूटर को वहीं छोड़ फरार हो गया। इसके बाद पुष्पचंद स्कूटर के पास पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटर को जब्त कर लिया है। साथ ही पीडि़त की शिकायत भी ले ली है। अब पुलिस स्कूटर के नंबर के आधार पर बदमाश की तलाश करेगी।
Updated on:
18 Sep 2017, 1:44 AM IST
Published on:
18 Sep 2017, 1:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.