कोटा

स्मार्ट मीटर के विरोध में सीईएससी कार्यालय पर लगाया ताला

कोटा. सीईएससी की ओर से शहर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

2 min read
Sep 27, 2017
कोटा. सीईएससी की ओर से शहर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कोटा .
निजी बिजली कंपनी सीईएससी की ओर से शहर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विज्ञान नगर सब डिवीजन कार्यालय में फिर प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को कार्यालय से बाहर निकाल ताला लगाकर विरोध किया।

इससे पहले जब वे अधिकारियों को बाहर निकालने पहुंचे थे तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बिजली कंपनी के लोगों से प्रदर्शनकारियों से तीखी बहस भी हुई।


दूसरी तरफ इन कार्यकर्ताओं का धरना और भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जा रहा। इस पर बैठे युवकों की तबियत बिगडऩे पर शाम को 108 एंबुलेंस से चिकित्सकीय टीम जांच करने पहुंची। अहमद खान का कहना है कि अधिकारियों को बाहर निकालने का मकसद था कि उन्हें इस बात से अवगत कराया जाए कि लोग किस तरह से परेशान हो रहे है।

उसी तरह अधिकारी भी बाहर आकर खड़े हो जाए। राकेश माखीजा ने कहा कि जनता त्रस्त हो रही है परेशान हो रही है हर जगह मीटर लग रहे हैं उनमें गलत रीडिंग आ रही है। तलवंडी व विज्ञान नगर में लगे 4000 मीटर जब तक नहीं हट जाते यह आंदोलन जारी रहेगा।


पैसा कमाने आई कंपनी, उसे जनता से मतलब नहीं: धारीवाल

पूर्व मंत्री शांति धारीवाल भी दोपहर में धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा
कि सरकार के सामने क्या आवश्यकता आ गई थी जो बिजली को निजी हाथों में सौंपा गया। कोटा के जनप्रतिनिधियों की बात सरकार ने नहीं मांगी, वे भी घर बैठ गए। निजी कंपनी पैसा कमाने आई है, जनता को सुविधाएं से कोई मतलब नहीं है वे पैसा कमाने आई है। इसलिए नए मीटर लगाए जा रहे है। कोटा की जनता पूछना चाहती है कि मीटर काम कर रहा है, उसके अनुसार बिल दे रहे है, इसके बावजूद क्या आवश्यकता आ गई जो मीटर बदला जा रहा है।


हाड़ौती विकास मोर्चा कल करेगा प्रदर्शन

हाड़ौती विकास मोर्चा गुरुवार को रैली निकाल स्मार्ट मीटर का विरोध प्रदर्शन करेगा। संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला ने बताया कि कार्यकर्ता कैथूनीपोल स्थित लालपुर चौराहे पर एकत्र होंगे। इसके बाद दोपहर को कोटड़ी चौराहा स्थित सीईएससी के कॉर्पोरेट ऑफिस तक रैली निकाल प्रदर्शन करेंगे। साथ ही अधिकारियों का घेराव भी करेंगे।

ये भी पढ़ें

फोटो प्रदर्शनी में वन्य जीवों को देख रोमांचित हुए बच्चे…देखिए तस्वीरें

Published on:
27 Sept 2017 10:10 pm
Also Read
View All