इसके बाद वापस पंचायत समिति के बाहर आकर भरत सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा, आज कलक्टर नहीं आए, इसलिए गुरुवार को दुबारा आकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान लाडपुरा पंचायत समिति कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता, पूनम गोयल, देहात जिला महामंत्री हेमंत नागर, उपाध्यक्ष टीकम माली, पीसीसी सदस्य इकराम खान सहित कई पदाधिकारी भी शामिल हुए।