कोटा

राजस्थान में यहां वार्ड पंच को रस्सी से बांधा, महिलाओं ने पहनाई चूड़ियां

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Dec 09, 2018
protest

कोटा/भण्डेडा़। क्षेत्र के रानीपुरा गांव में दो वार्डों में लम्बे समय से चल रही पीने के पानी की समस्या से परेशान होकर महिलाओं व स्थानीय बाशिंदों ने रविवार को वार्ड पंच को मुख्य बाजार मोहल्ले में बिजली के खंभे से एक घंटे तक बांधे रखा। वहीं ग्रामीणों ने मटकियां फोडकऱ विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने वार्ड पंच को चुडिय़ां तक पहना दी। स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि सर्दी के दिनों में ही पीने के पानी लिए मशक्कत करनी पड़ रही हैं।


जानकारी के अनुसार ग्रामीण हरिराम गुर्जर रामलाल सैनी शम्भू मोहनलाल आदि एंव महिलाओं का कहना था कि मुख्य बाजार में मौजूद हैंडपंप लगभग एक वर्ष से खराब होकर पड़ा होने से दोनों मोहल्ले में निवास कर रहे स्थानीय बाशिंदों को पानी के लिए अन्य मोहल्ले में जाना पड़ता है जो वहां पर भी लम्बे समय तक इन्तजार करना पड़ता है। यह समस्या हर रोज की ही बनी हुई है समस्या के चलते मोहल्ले के बाशिंदों को खराब हैडपम्प पर एकत्रित होकर वार्ड पंच हेमराज सैनी को बुलाया और बिजली के खंभे पर बांध दिया और तीन दर्जन बाशिंदों ने मटकियां फोडकऱ आक्रोश व्यक्त किया। घटना की सूचना मिलने पर उप सरपंच केला बाई गुर्जर मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों को पन्द्रह दिन में हैण्डपम्प को सही कराने का आश्ïवासन। साथ ही नलकूप खुदवाने के प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की भी बात कही। जब तक जाकर ग्रामीणों को वार्ड पंच को खंभे से खोला।

Published on:
09 Dec 2018 02:55 pm