कोटा

प्रदर्शन: सरपंच से अपमानित हुए तो सड़क पर उतरे लोग

कोटा मे विभिन्न मांगों को लेकर हुए धरने प्रदर्शन।

3 min read
Jan 16, 2018

कोटा.

लाडपुरा ब्लॉक की जाखोड़ा ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ सरपंच और प्रधान का विवाद सोमवार को सड़क पर आ गया। प्रधान राजेन्द्र मेघवाल ने समाज के प्रतिनिधियों के साथ सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलक्टर और आईजी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने सरपंच पर अपमानित करने का आरोप लगाया। प्रधान ने एसपी को भी शिकायत दी है। इसमें सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

अब कोटा से और निकलेंगे वर्ल्ड क्लास खिलाडी, मिले 28.76 करोड़

Read More: Good News: हाड़ौती वासियों को नहीं लगाने पडे़ंगे जयपुर-दिल्ली के चक्कर, मिलेगी Super Speciality Service

वहीं जाखोडा़ सरपंच टीकम माली ने भी पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है कि प्रधान पंचायत के निर्माण कार्यों में दखल करते हैं। सरपंच ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी नहीं मानने पर मुकदमे में उलझाने की धमकी देते हैं। पिछले दिनों सड़क निर्माण के दौरान पाइप डालने को प्रधान नाराज हैं। तब कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। इस बारे में प्रधान मेघवाल ने कहा, इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। वहीं सरपंच माली ने कहा, प्रधान झूठे मामले में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने सरकार का काम किया, जो गलत नहीं है। ऐसे होने लगा तो कोई अधिकारी या सरपंच न तो अतिक्रमण हटावा सकता और नहीं कोई निर्माण कार्य हो सकता।

घटिया निर्माण के विरोध में लोगों ने बंद कराया कार्य
कोटा . स्वच्छ भारत मिशन व स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर को साफ-सुथरा व बेहतरीन बनाने का दावा करने वाले नगर निगम प्रशासन के काम किस तरह हो रहे हैं, इसकी बानगी सोमवार को खाईरोड पर कालपुरिया के निकट स्थित सुलभ शौचालय में देखने को मिली। यहां निगम की ओर से मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। परिसर के फर्श के लिए क्रेशर डालकर उन पर पट्टियां जमाई जा रही है। उनकी दर्जे भरकर औपचारिकता की जा रही है। शौचालय के पीछे कचरे का ढेर लगा हुआ है। इसकी सफाई पर निगम का कोई ध्यान नहीं है। घटिया निर्माण को देख सोमवार को स्थानीय लोगों ने काम बंद करवा दिया।

कोटा विवि गेट पर धरना, बोनस अंक जोडऩे की मांग
कोटा. बीएससी तृतीय सत्र और एमएससी कैमिस्ट्री प्रथम सत्र में फेल हुए छात्रों ने कोटा विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिया। छात्रों ने मांग की कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच कराई जाए और बोनस के 25 अंक भी जोड़े जाएं।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि एमएससी केमिस्ट्री प्रथम सत्र में फिजिकल केमिस्ट्री के प्रश्रपत्र में 27 अंक के सवाल सिलेबस के बाहर से पूछे गए थे। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय ने 27 अंक बोनस दिए जाने की बात कही थी, लेकिन परिणाम में यह बोनस अंक नहीं जोड़े गए, अधिकांश छात्र फेल हो गए। वहीं बीएससी ऑनर्स थर्ड सेमेस्टर ऑप्टिक के प्रश्रपत्र में भी अधिकांश छात्र हैं। नाराज छात्रों ने इन प्रश्रपत्रों की उत्तर पुस्तिकाएं दोबारा जांचने की मांग की। छात्रसंघ महासचिव संदीप जांगिड़ ने बताया कि विवि प्रशासन ने 7 दिन में उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराने का आश्वासन दिया है। न्याय नहीं मिला तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।

नर्सिंग छात्रों का अस्पताल में प्रदर्शन
कोटा. एमबीएस चिकित्सालय स्थित राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग का भवन बनाने की मांग को लेकर सोमवार को राजस्थान नर्सिंग स्टूडेंट एसोसिएशन ने छात्रों ने अध्यक्ष अर्जुन ङ्क्षसह यादव के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य कक्ष के बाहर छात्रों प्रदर्शन किया गया। छात्रों का कहना है कि अस्पताल के पास काफी जमीन है, लेकिन वह हर बार जमीन नहीं होने की बात को लेकर बजट को लेप्स कर देते हैं। छात्रों ने गल्र्स व बॉयस हॉस्टल के लिए भी भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। छात्रसंघ महासचिव मोरध्वज ङ्क्षसह चौधरी ने बताया कि जिस भवन में क्लासें संचालित की जा रही है वह जर्जर है। आठ दिन में समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे। गौरतलब है कि सरकार ने 2 करोड़ 53 लाख का बजट भवन के वास्ते दिया है जो मार्च 2018 में लेप्स हो जाएगा। दो बार पहले ही ऐसे बजट लेप्स हो चुका।

ये भी पढ़ें

गौशाला पड़ी खटाई में, जमीन नहीं हुई सेट तो 15 करोड़ के टेण्डर हुए अपसेट
Published on:
16 Jan 2018 05:08 pm
Also Read
View All