
कोटा.
ग्रामीण क्षेत्र में खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिले में मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। जिला परिषद ने मनरेगा के तहत 274 स्कूली खेल मैदानों के लिए 28.76 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। ग्राम पंचायतों को भी अपने क्षेत्र के सीनियर सैकंडरी स्कूलों में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल व बैडमिन्टन आदि खेल मैदान करने के निर्देश दिए हैं।
Read More: Pride of India: कोटा की बेटी अरूंधती ने अब सर्बिया में बिखेरी स्वर्ण की चमक, फिर से किया भारत का सीना चौड़ा
ब्लॉक के कितनी राशि
वित्तीय वर्ष 2016-17 व चालू वित्तीय वर्ष में पंस लाडपुरा स्थित आदर्श विद्यालयों में विकास कार्य के तहत 43 कार्यों के लिए 353.7359 लाख, सुल्तानपुर में 542.59 लाख, इटावा में 543.56 लाख, सांगोद में 763.79 लाख, खैराबाद में 671.94 लाख स्वीकृतियां जारी की गई हैं।
पीपाखेड़ी में 9 लाख में तैयार किया मैदान
खैराबाद पंचायत समिति की पिपाखेड़ी ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष करीब 9 लाख व्यय कर 10 बीघा क्षेत्र में शिवाजी खेल मैदान तैयार किया है। यह क्रिकेट व फुटबॉल के लिए कार्य आएगा। ग्रामीणों के अनुसार पहले यह खेल मैदान अतिक्रमण व गड्ढों में तब्दील था। प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाकर मुक्त कराया। मनरेगा के तहत यहां चारदीवारी व लेवलिंग का काम किया गया। अब यह एक खूबसूरत खेल मैदान के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। सरपंच गिरजेश वैष्णव ने बताया कि वर्तमान में इस खेल मैदान में यहां आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में 36 ग्राम पंचायतों की क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही है।
स्वीकृति जारी
जिला परिषद सीईओ आरडी मीणा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। इसके लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।
Published on:
16 Jan 2018, 3:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.