कोटा

पत्रिका रक्षा कवच अभियान से मिली प्रेरणा, लोगों को जागरूक करने को लिख दी पुस्तक

पुस्तक के लेखक लॉयंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष व मनोवैज्ञानिक वरुण रस्सेवट ने बताया कि उन्हें पत्रिका रक्षा कवच अभियान से प्रेरणा मिली कि लोगों को इस संबंध में जागरूक करना चाहिए।

less than 1 minute read
Feb 24, 2025

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: साइबर अपराध के लगातार बदलते तरीकों और बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से ’साइबर अपराध: बचाव एवं जागरूकता’ पुस्तक लिखी गई है। पुस्तक के लेखक लॉयंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष व मनोवैज्ञानिक वरुण रस्सेवट ने बताया कि उन्हें पत्रिका रक्षा कवच अभियान से प्रेरणा मिली कि लोगों को इस संबंध में जागरूक करना चाहिए। पुस्तक की पहली प्रति लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेंट की गई। पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ ने पुस्तक का विमोचन किया।

उन्होंने बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में साइबर सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। अधिकांश कार्य ऑनलाइन होते हैं, जिससे हमारी आर्थिक, बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी साइबर खतरों के दायरे में आ जाती है। वर्तमान समय में साइबर अपराध एक गंभीर समस्या बन चुका है, जिससे आम नागरिकों को सतर्क रहना आवश्यक है। पुस्तक में साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाया जा रहा ’पत्रिका रक्षा कवच’ अभियान साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में अत्यधिक प्रभावी रहा है। वरुण ने कहा कि पुस्तक को तैयार करने में पत्नी दीपिका सिंह का सहयोग रहा।

Also Read
View All

अगली खबर