कोटा से दानापुर आने जाने वाले यात्रियों के लिए रक्षाबंधन पर यात्रा करना खटाई में पड़ गया है।
Kota news : कोटा से दानापुर आने जाने वाले यात्रियों के लिए रक्षाबंधन पर यात्रा करना खटाई में पड़ गया है।
रेलवे के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि कोटा रेल मंडल की ओर से जबलपुर मंडल के दमोह स्टेशन पर तीसरी लाइन को जोड़ने के लिए कटनी मुडवारा-बीना रेल खंड पर प्री-नाॅन इंटरलाकिंग एवं नाॅन इंटरलाकिंग के कार्य के चलते ट्रेन को तीन सप्ताह के लिए दोनों दिशाओं में निरस्त कर दिया गया है।
इस कारण कोटा से चलने वाली कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल दोनों दिशाओं में 3-3 ट्रिप अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
ये फेरे किए निरस्त
गाड़ी संख्या 09817 कोटा-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 24 अगस्त, 01 एवं 08 सितम्बर को कोटा से निरस्त रहेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09818 दानापुर-कोटा स्पेशल दिनांक 25 अगस्त, 02 एवं 09 सितम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन दानापुर से निरस्त रहेगी।