कोटा

Good News: आचार संहिता से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, अब 52 स्टेशनों पर रुकेंगी यह ट्रेनें

लोकसभा चुनावों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने कई ट्रेनों के अस्थाई ठहराव दे दिए, वहीं कई ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है।

2 min read
Mar 11, 2019
Khajuraho-Indore express train

कोटा. लोकसभा चुनावों को देखते हुए आचार संहिता लगने से पहले सांसद और लोगों की कई साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने कई ट्रेनों के अस्थाई ठहराव दे दिए, वहीं कई ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे में करीब 52 स्टेशनों पर ट्रेनों की अस्थाई ठहराव अवधि बढ़ाई है और कई नए ठहराव किए हैं।

कोटा मंडल में आचार सहिंता लगने से पहले कई ट्रेनों के अस्थाई ठहराव दिए गए हैं और दो ट्रेनों का विस्तार किया गया है। आचार संहिता लगने से एक दिन पहले देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस का विस्तार कोटा तक कर दिया है। वहीं आचार संहिता लगने से कुछ घंटे पहले श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार झालावाड़ तक कर दिया है।

Read More: अजब-गजब: परवन के टापू पर खेती, खतरों से खेलते नदी में ऐसे खींच ले जाते हैं ट्रैक्टर

आचार संहिता से पहले स्वर्ण मंदिर मेल का रामगंजमंडी, रणथम्भौर एक्सप्रेस का गरोठ, इंदौर-जयपुर एक्सप्रेस का भवानीमंडी और दयोदय एक्सप्रेस का अटरू स्टेशन पर ठहराव किए गए हैं। आचार संहिता लगने से एक सप्ताह पहले देश के विभिन्न स्टेशनों पर 372 नए एस्केलेटर लगाने के आदेश जारी किए गए, इसके दो दिन बाद कोटा जंक्शन पर एस्केलेटर लगाने का शिलान्यास कार्यक्रम भी हो गया। कई उद्घाटन और शिलान्यास भी आचार संहिता लगने के पहले एक सप्ताह में हुए।

BIG NEWS: रणथम्भौर से निकल बूंदी पहुंचा टाइगर, नीलगाय का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

ठहराव अवधि बढ़ाई
रेलवे बोर्ड ने कोटा मंडल के कई स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों की ठहराव अवधि बढ़ाई है। कोलकाता-अजमेर एक्सप्रेस 21 मार्च से बारां स्टेशन, शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 22 मार्च से बारां स्टेशन, पुणे-जयपुर एक्सप्रेस 27 मार्च से भवानीमंडी में ठहराव अवधि बढ़ाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं।

Read More: कोटा के बाद अब बारां में सर्दी ने उजाड़ा अन्नदाता का परिवार, बच्चों के सिर से छीना पिता का साया

बंद हो सकते हैं अस्थाई ठहराव
जिन स्टेशनों पर ट्रेनों के अस्थाई ठहराव दिए गए हैं, उन्हें भविष्य में बंद भी किया जा सकता है। रेलवे के वाणिज्य विभाग के नियमों के अनुसार पर्याप्त यात्रीभार नहीं मिलने पर ट्रेनों का ठहराव बंद किया जा सकता है।

Published on:
11 Mar 2019 09:00 am
Also Read
View All