
लहरिया क्वीन बनीं रानी नोपड़ा व मधु शर्मा
बारां. सावन पर्व और फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सखी क्लब की ओर से पूल पार्टी का आयोजन किया गया। क्लब सदस्य मंजू बंसल की मेजबानी में हुए कार्यक्रम में सदस्याएं सतरंगी लहरिया परिधानों में शामिल हुईं। सावन की उमंग के बीच गीत-संगीत, खेल और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
क्लब अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया और सचिव श्रुति सिंघल ने बताया कि सदस्याओं ने एक-दूसरे की कलाइयों पर फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता का संदेश दिया। कोषाध्यक्ष रेखा जैन और चंद्रकला सेठी ने बताया कि लहरिया क्वीन प्रतियोगिता में रानी नोपड़ा और मधु शर्मा ने खिताब जीता। जून, जुलाई और अगस्त माह में जन्मदिन वाली सदस्याओं का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
तम्बोला प्रतियोगिता में संतोष कासनीवाल विजेता रही। वहीं, बरसो रे बरसो मेघा प्रतियोगिता में मृदुला सोनी प्रथम और ज्योति जैन द्वितीय रही।
इस अवसर पर बबीता जैन, मेघा जैन, त्रिषला जैन, प्रेरणा शर्मा, विमला जैन, मधु गुप्ता, शालिनी गुप्ता और साधना जैन सहित क्लब की सदस्याएं मौजूद रही।