कोटा

‘ नए हवाई अड्डे के लिए राज्य जमीन चिह्नित कर अधिसूचित करे ‘

सांसद बिरला ने कहा, उनकी विभागीय मंत्री और अधिकारियों से बात हुई तो राज्य से प्रस्ताव भेजने की बात कही
2 min read
Mar 09, 2019
kota news
सुबह केंद्र तो शाम होते-होते राज्य के पाले में पहुंची हवाई सेवा की गेंद..अब सांसद बिरला ने कही बड़ी बात

कोटा. शहर में नए हवाई अड्डे का निर्माण करने के मसले को लेकर सांसद ओम बिरला ने कहा कि राज्य सरकार जमीन चिह्नित करके उसकी अधिसूचना जारी कर केन्द्र को प्रस्ताव भेजे तो केन्द्र नया हवाई अड्डा बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

उन्होंने बताया कि संसद सत्र के दौरान उनकी मुलाकात केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और विभाग के अधिकारियों से हुई तो उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार जमीन अधिसूचित करके केन्द्र को प्रस्ताव भेजे तो कोटा में विश्वस्तरीय सुविधाओं वाले हवाई अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बिरला ने कहा, नए हवाई अड्डे के निर्माण की पहली प्रक्रिया राज्य सरकार को ही शुरू करनी होगी। उन्होंने ने बताया कि कोटा को उड़ान योजना में शामिल किया है। सितम्बर तक 42 सीटर विमान शुरू किए जाने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए रास्ता खोजा जा रहा है। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि वे और उनकी सरकार कोटा में हवाई अड्डा बनाना चाहते हैं, इसके लिए राज्य सरकार जरूरत जितनी जमीन नि:शुल्क देने के लिए तैयार है। हवाई अड्डे की प्रक्रिया केंद्रीय नागरिक उड्डयन विभाग और एयरपोर्ट ऑथोरिटी को शुरू करनी पड़ेगी।

हम चाहते हैं कोटा में नया हवाई अड्डा बने
इसके पूर्व नागरिक उड्डयन विभाग और एयरपोर्ट ऑथिरिटी कोटा में नया हवाई अड्डा बनाने की योजना पर काम करे तो सरकार निशुल्क जमीन देने के लिए तैयार है। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा, वे और उनकी सरकार कोटा में नया हवाई अड्डा बनाना चाहते हैं। इसलिए उपयुक्त जगह पर जितनी जरूरत होगी उतनी जमीन देने के लिए तैयार है। इसके एवज में कोई राशि ली जाएगी। उन्होंने कहा, राज्य सरकार जमीन दे सकती है, लेकिन हवाई अड्डे का निर्माण नागरिक उड्डयन विभाग और एयरपोर्ट ऑथिरिटी की पहल पर ही हो सकेगा।

Published on:
09 Mar 2019 10:51 pm