कोटा

Rajasthan Assembly Elections 2018 : एक प्रतिशत मतों के लिए तरसे 49 प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव 2013, हाड़ौती की 17 सीटों पर 130 प्रत्याशी थे मैदान में
2 min read
Oct 13, 2018
Rajasthan Assembly Elections 2018 : एक प्रतिशत मतों के लिए तरसे 49 प्रत्याशी
Rajasthan Assembly Elections 2018 : एक प्रतिशत मतों के लिए तरसे 49 प्रत्याशी

कोटा. विधानसभा चुनाव 2013 में कोटा संभाग की 17 सीटों पर कुल 130 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से 49 प्रत्याशी जमानत बचाना तो दूर एक प्रतिशत मत भी हासिल नहीं कर पाए। कांग्रेस और भाजपा के अलावा बसपा, सपा, राजपा सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी मैदान थे।

संभाग में कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से 12 प्रत्याशी एक प्रतिशत मत भी प्राप्त नहीं कर पाए। इनमें भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने 63 प्रतिशत, कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मेहता ने 32.87 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे।

इसी तरह कोटा उत्तर में भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने 48.21 प्रतिशत, कांग्रेस प्रत्याशी शांति धारीवाल ने 39.18 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे। कोटा उत्तर के 8 प्रत्याशियों में से पांच प्रत्याशी एक प्रतिशत मत भी प्राप्त नहीं कर पाए। एसडीआईपी प्रत्याशी मोहम्मद शफी ने 8.24 प्रतिशत मत प्राप्त किए। कोटा उत्तर में 1.22 प्रतिशत वोट नोटा में गए।

लाडपुरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भवानीसिंह राजावत ने 50.65 और कांग्रेस के नईमुद्दीन गुड्डू ने 40.81 मत प्राप्त किए थे। पिछले चुनाव में लाडपुरा में भी छह ऐसे प्रत्याशी थे जिन्हें 1 प्रतिशत वोट भी नहीं मिले।

इसी तरह रामगंजमंडी विधानसभा के 10 प्रत्याशियों में से छह प्रत्याशियों ने 1 प्रतिशत मत भी हासिल नहीं किए। यहां भाजपा प्रत्याशी चंद्रकांता मेघवाल ने 59.16 प्रतिशत और कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल ने 32.31 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे।

इनके बाद तीसरे नम्बर पर नोटा रहा। नोटा के खाते में 2.66 प्रतिशत मत गए। सांगोद में 2 प्रत्याशी ऐसे थे, जिन्हें एक प्रतिशत मत भी नहीं मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी हीरालाल नागर को 53.56 और कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह को 38.95 प्रतिशत मत मिले थे।


कहां कितने प्रत्याशी थे

हिण्डोली 7
केशवरायपाटन 6

बूंदी 8
पीपल्दा 9

सांगोद 6
कोटा उत्तर 8

कोटा दक्षिण 14
लाडपुरा 9

रामगंजमंडी में 10
अंता 8

किशनगंज 6
बारां-अरूट 5

छबड़ा 8
डग 7

झालरापाटन 7
खानपुर 6

मनोहरथाना 6

Published on:
13 Oct 2018 09:00 am