कोटा

Rajasthan Budget 2018-19: Update: 54 हजार थर्ड ग्रेड व 9 हजार सैकंड ग्रेड शिक्षकों की होगी भर्ती, कोटा में खुलेगा कृषि महाविद्यालय

विधानसभा में राजस्थान सरकार का आखिरी चुनावी बजट पेश हो गया है। वित्त मंत्री ने बजट में कोटा संभाग के लिए कई घोषणाएं की है।

2 min read
Feb 12, 2018

राजस्थान बजट HIGHLIGHTS LIVE:

- परवन और धौलपुर परियोजना के लिए 1150 करोड़ का प्रावधान।
-किसानों के लिए की कर्जमाफी की घोषणा।
- आंशिक कर्जमाफी से विपक्ष का सदन में हंगामा।
-किसानों को दो लाख नए कनेक्शन दिए जाएंगे।
- सात लाख नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
- बूंदी झालीजी का बराना पेयजल परियोजना की घोषणा। 109 करोड़ 29 रुपए खर्च होंगे।
- 500 नए आरओ प्लांट लगाने की घोषणा।
- गांवों को कीचड़ से मुक्त किया जाएगा, बनाई जाएंगी नालियां।
-80 से अधिक उम्र के वृद्धजन रोडवेज में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा।
- ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सभी कार्य पेपरलैस होंगे।
- राजश्री योजना से बेटियों को लाभ दिया।
्र- विधानसभा में किसानों की मौत और कर्जमाफी को लेकर हंगामा।
- वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू।
- हर जिले में एक नंदी गोशाला की घोषणा।
- हर गोशाला को 50 लाख की घोषणा।
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया

- कोटा में कृषि महाविद्यालय खुलेगा।
- 54 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों की होगी भर्ती।
- 9 हजार सैंकड ग्रेड शिक्षकों की होगी भर्ती।
-17 उपखण्डों में नए कॉलेज बनाए जाएंगे।
- रोजगार कार्यालयों का होगा विकास।

कोटा. विधानसभा में राजस्थान सरकार का आखिरी चुनावी बजट कुछ ही पलों में पेश होगा। आगामी चुनाव को देखते हुए यह बजट पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आने की पूरी संभावना है। चुनावी साल के इस बजट में जनता से सीधे जुड़े चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, बिजली, पानी, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग आदि विभागों में सरकार योजनाओं के लिए खजाना खोल सकती है।


अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने तथा फसल खराबे से नाराज किसानों को लुभाने की कोशिश की जा सकती है। जीएसटी के बाद व्यापारी व उद्यमी भी सरकार से खफा हैं। बजट में राहत दी जा सकती है। कोटा में अर्से से नया औद्योगिक क्षेत्र नहीं विकसित किया गया है। इस कारण नए निवेशक नहीं आ रहे। राज्य बजट में कोटा में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने तथा स्टोन पार्क की घोषणा होने की संभावना है। बंद उद्योगों के पुनर्संचालन की घोषणा हो सकती है।

Rajasthan Budget 2018: Update: कोटावासियों यह है अपनी खास उम्मीदें, क्या पूरी कर पाएगी सरकार...वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू

कोटा शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रांसर्पोटेशन सिस्टम लागू किया जा सकता है। इसमें एरोड्राम सर्किल पर फ्लाईओवर बनाने तथा दादाबाड़ी फ्लाईओवर को इसी साल पूरा करने की प्रतिबद्धता बजट में दर्शाई जा सकती है।

Published on:
12 Feb 2018 12:01 pm
Also Read
View All