कोटा

राजस्थान में ERCP के तहत पहला बांध तैयार, आज होगी टेस्टिंग; खोले जाएंगे बांध के सभी 27 गेट

राजस्थान में ईआरसीपी परियोजना के तहत बने पहले बांध की टेस्टिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानें....
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 9:49 AM IST
Feature image

राजस्थान के कोटा में ईआरसीपी परियोजना के तहत बने पहले बांध नौरा की टेस्टिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परियोजना के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शनिवार दोपहर बांध के सभी 27 गेटों को बंद कर पानी रोक दिया गया। कालीसिंध नदी में करीब दो मिलियन घन मीटर पानी की आवक हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि टेस्टिंग के प्रथम फेज में बांध की भराव क्षमता को जांचा जाएगा। जब बांध पूरी तरह भर जाएगा तो सभी गेटों को एक साथ खोलकर इसकी टेस्टिंग की जाएगी। बांध की टेस्टिंग प्रक्रिया 8 से 12 सितम्बर तक चलेगी। इस दौरान इटावा- कोटा मार्ग अवरुद्ध रहेगा और वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे।

पुलिस ने दिनभर की समझाइश

टेस्टिंग प्रक्रिया के चलते पुलिस प्रशासन सजग रहा और दिनभर लोगों से समाझाइश की। बड़ौद ढीबरी कालीसिंध पुलिया पर वाहन चालकों को डायवर्ट रूट की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक शिवम जोशी ने बताया कि बड़ौद टोल नाका व ढीबरी पॉइंट बनाए हैं।

Updated on:
8 Sep 2024, 9:49 AM IST
Published on: