जयपुर। शहरवासियों की शुक्रवार सुबह आंख खुली तो उनके लिए बीसलपुर बांध से शुभ समाचार मिला। बांध के लबालब भरने के बाद अब आगामी दो साल तक शहर की पेयजल जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी। इसके साथ ही दीपावली से पहले बीसलपुर-जगतपुरा फेज-2, डिग्गी रोड-टोंक रोड पेयजल प्रोजेक्ट की 8 टंकियों से पानी की सप्लाई शुरू होगी। पृथ्वीराज नगर फेज-प्रथम की ढाई लाख की आबादी को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।