कोटा

राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए समर्थन मूल्य के ऊपर इतना बोनस अमाउंट किया घोषित, गेहूं क्रय के लिए रजिस्ट्रेशन भी हुए शुरू

राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए राजस्थान कृषक समर्थन योजना अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस घोषित किया गया है।

less than 1 minute read
Jan 01, 2025

भारत सरकार द्वारा रबी विपणन सीजन (आरएमएस) 2025-26 में समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है । पिछले वर्ष 2275 की तुलना में 150 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए राजस्थान कृषक समर्थन योजना अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस घोषित किया गया है। इस प्रकार किसानों को उनके जनआधार से जुड़े हुए खातों में 2550 रूपए प्रति क्विंटल की दर से उनकी उपज का मूल्य प्राप्त होगा।

जिला रसद अधिकारी शिवजीराम जाट ने बताया कि राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 10 मार्च से 30 जून 2025 तक किया जाएगा। इसके लिए जिले में 24 क्रय केंद्र स्थापित किए है। जिसमें से 10 एफसीआई के बूंदी (कुंवारती मंडी), सुमेरगंजमण्डी, देई, सीतापुरा, देईखेड़ा, बड़ानयागांव, सुंवासा, दबलाना, तालेड़ा, नमाना राजफेड के 7 अरनेठा, रोंटेदा, सारसला, छपावदा, धनातरी, अजेता, आकोदा तिलम संघ के 6 गुढ़ानाथावतान, हिण्डोली, नैनवां, हिंगोनिया, मायजा, केश्वरायपाटन व नेकोफ का 1 कापरेन है।

ऑनलाइन होगा कार्य

केंद्रों पर खरीद का कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है। जिसका लिंक खाद्य विभाग की वेबसाईट https// food. rajasthan. gov. in पर गेहूं खरीद के लिए किसान रजिस्ट्रेशन नाम से उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन के लिए कृषक का जनआधार कार्ड, गिरदावरी, भूमि का विवरण (स्वयं मालिक नहीं होने की स्थिति में स्व घोषणा पत्र की आवश्यकता रहेगी)।

राज्य के किसान गेहूं विक्रय के लिए 1 जनवरी से 25 जून 2025 तक प्रतिदिन 24 घंटे पंजीयन करा सकेगें। किसानों द्वारा स्वयं अथवा अन्य माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा सकेगा। किसान गेहूं विक्रय के लिए जल्द अपना पंजीकरण करवाऐं।

Published on:
01 Jan 2025 04:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर