कोटा

Raj Election 2018 : कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई इस दिग्गज नेता का ऐसा रहा है राजनीतिक इतिहास

लम्बे अर्से तक कांग्रेस में रही ममता ने अपनी ही पार्टी पर टिकटों की हेराफेरी का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Nov 25, 2018
kota news
Raj Election 2018 : कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई इस दिग्गज नेता का ऐसा रहा है राजनीतिक इतिहास


कोटा. हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुई ममता शर्मा कोटा जिले की पीपल्दा सीट से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस की दूसरी सूची में टिकट नहीं मिलने से खफा होकर बूंदी से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ममता शर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
लम्बे अर्से तक कांग्रेस में रही ममता ने अपनी ही पार्टी पर टिकटों की हेराफेरी का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह करीब 10 वर्ष से कांग्रेस में सक्रिय है। उनका पूरा परिवार कांग्रेस की सेवा करता रहा है, लेकिन पार्टी ने परिवार की अवहेलना की है ।

लम्बा अनुभव लेकिन मुश्किल है डगर
बूंदी से दो बार विधायक रह चुकी ममता शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं । ममता शर्मा चार बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं । इनमें से वो दो बार जीतीं हैं और दो बार हारी हैं। पीपल्दा में ममता के सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनारायण मीणा की चुनौैती हैं। क्षेत्र में दोनों ही प्रत्याशियों पर बाहरी होने के आरोप लग रहे हैं ऐसे में पीपल्दा की लड़ाई दोनों के लिए मुश्किल होगी।

Published on:
25 Nov 2018 03:29 pm