कोटा

Kota से सनसनीखेज खबर, महिला वकील को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, सामने आई बड़ी वजह

Man Shoot Women Or Commit Suicide In Kota: पुलिस पहुंची तो युवक और युवती लहूलुहान हालत में पड़े थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन करण की मौत हो चुकी थी।
less than 1 minute read
Jul 12, 2025
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

Rajasthan Crime News: राजस्थान की एज्यूकेशन सिटी यानी कोटा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोटा में एक युवक ने महिला वकील को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हो गई। जबकि वकील की हालत बेहद गंभीर है। घटनाक्रम शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। वकील का नाम पूर्वा शर्मा और युवक का नाम करण गुर्जर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि मुकुंदरा वन विभाग कार्यालय के नजदीक की यह घटना है। देर रात किसी ने सूचना दी कि गोली चलने जैसी आवाज आई है। पुलिस पहुंची तो युवक और युवती लहूलुहान हालत में पड़े थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन करण की मौत हो चुकी थी।

जानकारी यह भी सामने आ रही है कि पूर्वा ने ही गंभीर घायल हालत में करण की मां को फोन किया था और इस घटना के बारे में जानकारी दी थी। बाद में करण की मां पुलिस लेकर मौके पर पहुंची थी। करण ने दो गोलियां चलाई। पहली पूर्वा को मारी, जो सिर में फंस गई है। आज सर्जरी की जा सकती है। दूसरी गोली बेहद नजदीक से खुद को मारी। मौके पर ही करण ने दम तोड़ दिया।

पुलिस पूर्वा के बयान लेने की कोशिश कर रही है। पूर्वा और करण में प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। करण की मां के बयान भी पुलिस दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारी देर रात अस्पताल पहुंचे थे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अस्पताल में भीड़ लगी हुई है। मौके से देसी कट्टा मिला है और खाली खोल मिले हैं। पूर्वा के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

Published on:
12 Jul 2025 07:45 am