कोटा

हथियार रखना राजधानी जयपुर में स्टेटस सिंबल बना, सर्वाधिक लाइसेंस बने, अलवर में सबसे कम

arms licenses पिछले कुछ सालों में अलवर भले ही अपराधों को लेकर देशभर में चर्चा में रहा हो, लेकिन अलवर के लोगों को हथियार रखने का शौक..
2 min read
Aug 02, 2019
rajasthan news arms licenses issued in state of Jaipur status symbol
हथियार रखना राजधानी जयपुर में स्टेटस सिंबल बना, सर्वाधिक लाइसेंस बने, अलवर में सबसे कम


कोटा. पिछले कुछ सालों में अलवर भले ही अपराधोंको लेकर देशभर में चर्चा में रहा हो, लेकिन अलवर के लोगों को हथियार रखने का शौक नहीं है, जबकि अपराध की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। राजधानी जयपुर के लोग हथियार रखने के शौकीन हैं। पिछले सात साल में प्रदेश में सबसे ज्यादा हथियारों के लाइसेंस जयपुर में जारी किए गए हैं।


सरकार ने विधानसभा में एक सवाल पर वर्ष 2013 से 2019 तक जिलेवार नए लाइसेंस जारी करने की एक रिपोर्ट पेश की है। इसका विश्लेषण करने पर पाया कि पिछले सात साल में प्रदेश में सबसे ज्यादा हथियारों के लाइसेंस जयपुर में जारी किए गए। सात साल में जयपुर पुलिस आयुक्त व जिला प्रशासन की ओर से 638 हथियारों के लाइसेंस जारी किए गए। हथियार लाइसेंस मामले में चर्चित रहे श्रीगंगानगर प्रदेश में दूसरे पायदान पर आता है।

पिछले सात साल में यहां 467 हथियारों के लाइसेंस जारी किए गए हैं। तीसरे नम्बर पर जोधपुर जिले का आता है। यहां 358 लाइसेंस जारी दिए गए हैं। पिछले सात साल में सबसे कम लाइसेंस अलवर में जारी किए गए हैं। यहां सिर्फ 19 लाइसेंस जारी किए गए।

हाड़ौती : बारां में सबसे ज्यादा लाइसेंस
कोटा संभाग की बात करें तो सात साल में सबसे ज्यादा हथियारों के लाइसेंस बारां जिले में जारी किए गए। यहां 198 लाइसेंस जारी किए गए, जबकि कोटा संभाग मुख्यालय पर 188 लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसमें से मौजूदा समय पर 97 लाइसेंस विभिन्न कारणों से नवीनीकरण नहीं होने से लम्बित हैं। बूंदी में 34 तथा झालावाड़ में 69 लाइसेंस जारी किए गए हैं।

हथियार लाइसेंस: विधानसभा में रखी रिपोर्ट जिलों में जारी हुए नए हथियार लाइसेंस

पुलिस आयुक्त 580
जयपुर
पुलिस आयुक्त 358
जोधपुर
कोटा 188
बूंदी 34
बारां 198
झालावाड़ 69
अजमेर 66
अलवर 19
बांसवाड़ा 58
बाड़मेर 78
भरतपुर 81
भीलवाड़ा 129
बीकानेर 86
चित्तौडगढ़ 379
चूरू 40
दौसा 96
धौलपुर 20
डूंगरपुर 26
हनुमानगढ़ 73
जयपुर 58
जैसलमेर 24
जालौर 70
झुंझुनुं 56
जोधपुर 108
करौली 37
नागौर 60
पाली 98
राजसंमद 78
सवाईमाधोपुर 45
सीकर 70
सिरोही 61
श्रीगंगानगर 467
टोंक 20
उदयपुर 56
प्रतापगढ़ 92

Published on:
02 Aug 2019 01:04 pm