
कोटा . राजस्थान पत्रिका की ओर से 2 से 10 दिसम्बर तक मल्टीपरपज स्कूल मैदान में ऑटो एक्सपो एवं मेगा ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा। इसमें एक ही छत के नीचे विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। शहरवासियों को कई उत्पाद खरीदने व पसंद करने का मौका मिलेगा। साथ ही, यहां फोर व्हीलर और टू व्हीलर का शौक रखने वालों के लिए भी सुनहरा मौका होगा।
ऑटो एक्सपो में देश-विदेश की शीर्ष कम्पनियों की कारें और बाइक्स के लेटेस्ट मॉडल्स प्रदर्शित किए जाएंगे। जहां विजीटर्स मॉडल्स देख सकेंगे, वहीं अन्य कम्पनियों के मॉडल्स से तुलना भी कर सकेंगे।
इन उत्पादों की लगेंगी स्टॉल्स
एक्सपो में उपस्थित विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि ग्राहकों को उत्पादों की खूबियों की जानकारी देते दिखेंगे। विभिन्न उत्पादों की स्टॉल लगाई जाएगी। इसमें साडियां, पुस्तकें, फर्नीचर, खिलौने, शिक्षा संबंधी जानकारियां, ऑटो मोबाइल्स से संबंधी जानकारियां, गïृहसज्जा के सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, चमड़े के उत्पाद, आचार व मुरब्बे, मसाले, नमकीन, पापड़, आर्टीफीशियल ज्वैलरी, फैशन परिधान, हेल्थ व फिटनेस प्रोडक्ट्स, हैण्डलूम, रेडीमेड कपड़े सामान उपलब्ध होंगे। घर को सजाने के लिए कई प्रकार के उत्पाद भी यहां उपलब्ध होंगे।
Read More: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, स्मार्ट सिटी को बताया जनता के साथ धोखा
फूड जोन होगा खास
ट्रेड फेयर में फूडजोन खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। यहां अनेक लजीज व्यंजनों का जायका उपलब्ध होगा। मुम्बई की भेलपुरी, दिल्ली के छोले कुल्चे, चाऊमीन, बर्गर, आइसक्रीम, इडली सांभर, डोसा, पावभाजी, अजमेर की कढ़ी कचोरी , छोले भटूरे, पिज्जा आदि खाने-पीने के व्यंजन उपलब्ध होंगे।
मनोरंजन जोन में होगा एंजॉय
फेयर में सभी के मनोरंजन के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से सजे विशेष प्रकार के झूले होंगे। इनमें ब्रेकडांस, कोलम्बस, डे्रगन, कटर पिल्लर, कार, जीप, बोन्सी, मिक्की माऊस आदि झूले होंगे।
यहां से लें अधिक जानकारी
ऑटो एक्सपो एवं मेगा ट्रेड फेयर से संबंधित अधिक जानकारी व स्टॉल बुकिंग के लिए ९९२८०७०४०३, ९८२९०३७३७१ पर सम्पर्क किया जा सकता है।