4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, स्मार्ट सिटी को बताया जनता के साथ धोखा

राजस्थान के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री और भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए स्मार्ट सिटी को जनता से धोखा बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 27 Nov 2017, 4:11 PM IST

BJP Rajasthan, BJP MLA Rajasthan, Former Minister Rajasthan Pratap Singh Singhvi, BJP MLA Pratap Singh Singhvi, Smart City Kota, Rajasthan Government, Rajasthan Patrika, Kota Rajasthan Patrika, Kota News

Rajasthan BJP MLA told smart city plan to cheat with the public

Read More: Khelo India: खुद को साबित करना चाहते हैं होनहार खिलाड़ी तो 6 से 21 दिसम्बर तक पहुंच जाइए कोटा

कोटा में खत्म हो गया स्मार्ट सिटी का कांसेप्ट

राजस्थान के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री और भाजपा विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने आवारा मवेशियों और सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सिंघवी ने राजस्थान और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के बहाने कोटा की जनता को गुमराह किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के कान्सेप्ट को ही कोटा में खत्म कर दिया है। शहर के केवल आवारा मवेशी और गंदगी के ढेर नजर आते हैं, क्या सरकार इसे ही स्मार्ट सिटी कहती है।

Read More: राजस्थान सरकार ने रोकी कोटा ब्रेन डेड कमेटी की सांस, 2 साल बाद भी नहीं पड़ सकी जान

नगर निगम को बताया नकारा

सिंघवी ने नगर निगम में भाजपा बोर्ड के तीन साल पूरे होने पर कहा कि बोर्ड ने शहर के विकास की दिशा में कोई काम नहीं किया है। तीन साल में शहर में अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। भू माफिया बेखौफ होकर जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सफाई की दृष्टि से शहर का बुरा हाल है। डेंगू और स्वाइन फ्लू से कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन आज तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।

Read More: लोगों के पेट की आग बुझाने के लिए जिंदगी को दांव पर लगा रहा राजस्थान का किसान

विपक्ष मनाएगा धिक्कार दिवस

कोटा नगर निगम चुनाव के 3 साल पूरे होने पर बोर्ड की विफलताओं के विरोध में विपक्ष धिक्कार दिवस मनाएगा। नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के जिम्मेदारों ने कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई, इसलिए लोग बुरे हालात में जीने को मजबूर हैं। निगम को नरक निगम कहा जाए तो कम नहीं होगा। सफाई व्यवस्था में निगम विफल रहा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आकर 70 से अधिक लोगों की जान चली गई।