कोटा

खूब जमा रंग, डांडिया के संग

राजस्थान पत्रिका का डांडिया महोत्सव का समापन, विजेताओं को विशेष पुरस्कार से नवाजा
2 min read
Sep 25, 2017
Rajasthan patrika pan bahar dandia held at Multipurpose school
राजस्थान पत्रिका का डांडिया महोत्सव का समापन, विजेताओं को विशेष पुरस्कार से नवाजा

कोटा . रंग बिरंगी रोशनी से नहाया पांडाल और विशेष परिधानों में सजे धजे युवक-युवती, सुर से सुर मिलाते डांडिया खड़काते, झूमते लोग। साकार होती विशेष संस्कृति। देवी की महिमा के सुर जैसे गूंजे तो शहरभर यहीं उमड़ पड़ा और डांडिया खेल देवी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।

अवसर था, राजस्थान पत्रिका, पान बहार और पावर्ड बाय बंसल क्लासेज प्रा. लि की ओर से आयोजित इस डांडिया महोत्सव का। महोत्सव में लोगों ने जमकर डांडिया खड़काए। अंबा थारो गरबो घूमतो जाए गोल-गोल...., पंखिड़ा ओ पंखिड़ा.., नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरो वाली.., सरीखे गीत फिजा में गूंजते तो लोग ताल से ताल मिलाकर डांडिया खड़काते रहे।

इस दौरान रिमिक्स और पंजाबी गीतों की मस्ती भी छाई रही। शिक्षा नगरी कोटा के सबसे बड़े डांडिया उत्सव के अंतिम दिन रविवार को रात तक मल्टीपरपज स्कूल परिसर में कदम थिरकते रहे और लोग झूमते रहे। आयोजन में हाड़ा डांस गु्रप ने भी समा बांधा। देवी की भक्ति का यह दौर शाम ढले के पूजन के साथ शुरू हुआ, जो देर रात तक चला।

विधायक संदीप शर्मा, महापौर महेश विजय व उप महापौर सुनीता व्यास अतिििथ रहे। महोत्सव के लिए सजाया गया पांडाल लोगों से अटा हुआ था। हर कोई इस महोत्सव में डांडिया खड़काने को बेताब नजर आया। इस मौके पर विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। जिसमें विजेताओं को पान बहार और मैगपाई इंस्टीट्यूट की ओर से पुरस्कृत किया गया।

ये है सहयोगी

इस महोत्सव में कान्फिडेंस इन्वेस्टमेंट, सिल्वर बेल्स इंटरनेशनल, रिजेन्ट इंस्टीट्यूट, विद्याजंलि एकेडमी, 24/7 सिक्योरिटी सिस्टम, लाल बहादुर शास्त्री एजुकेशनल ग्रुप, एक्सीलेंट लॉ कॉलेज, आर्टन्स आटर््स एकेडमी, ब्राइट कम्प्यूटर, शरद राघव डिजाइनर स्टोर, पुरूष मल्टी ब्रांड फेब्रिक शोरूम, फोटो फास्ट कलर लेब, मैगपाई लिटिल स्कालर्स, सिनेमॉल, सुधा जनरल हॉस्पिटल, मोदी पिज्जा, एसआरपीएम गु्रप, रेडियो पार्टनर एफएम तड़का, मुकेश साण्उड और सजधज टेंट हाउस भी सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।

Updated on:
25 Sept 2017 01:56 am
Published on:
25 Sept 2017 01:41 am