कोटा

पहले मनाएंगे आजादी का पर्व, फिर बहने बांधेंगी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र,19 वर्ष बाद आया संयोग

Rakshabandhan इस बार रक्षा बंधन पर्व पर अनोखा संयोग...ये रहेगा मुहूर्त
less than 1 minute read
Jul 31, 2019
raksha bandhan 2019 date time shubh muhurat and Independence day
पहले मनाएंगे आजादी का पर्व, फिर बहने बांधेंगी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र,19 वर्ष बाद आया संयोग

कोटा. इस बार रक्षा बंधन पर्व पर अनोखा संयोग बना है। रक्षा बंधन पर्व व स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन मनाया जाएगा। यह संयोग 19 वर्ष बाद बना है।
रक्षा बंधन श्रावणी पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 15 अगस्त को आ रही है। श्रावणी पूर्णिमा 15 अगस्त के दिन भद्रा मुक्त समय होने से रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में रक्षा बंधन नहीं हो सकता है। इस संयोग का अवसर स्वाधीनता दिवस समारोह भी रहेगा।

ज्योतिषाचार्य अमित जैन अनुसार श्रावणी पूर्णिमा 15 अगस्त को सुर्योदय से शाम 5.59 बजे तक रहेगी। राखी बांधने का समय सुबह से सम्पूर्ण दिन रहेगा । चौघड़िया के हिसाब से राखी बांधने वाले सुबह 6:2से7:39बजे,दिन में 10:54से1:30तक चर, लाभ ,3से3:46 अमृत,शाम 5:23से7बजे तक शुभ के चौघड़िया में राखी का पर्व मनाया जाएगा


इस बार स्कूलों में रक्षाबंधन की नहीं होगी छुट्टी

स्कूलों में देश की आजादी का दिवस धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन रक्षा बंधन के त्योहार पर स्कूलों में अवकाश रहता है। चूंकि पंद्रह अगस्त के दिन पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जाता है, इसलिए शिक्षकों का एक दिन का अवकाश भी कम हो गया।

Published on:
31 Jul 2019 09:41 pm