कोटा

BIG NEWS: BJP की लिस्ट जारी होते ही बदल गया भाई, संदीप शर्मा को लगा तगड़ा झटका, उड़ गई रातों की नींद

भाजपा की ओर से कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक संदीप शर्मा को प्रत्याशी बनाने के बाद पार्टी में विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 7:15 PM IST
raj election 2018
BIG NEWS: लिस्ट जारी होते ही बदल गया भाई, संदीप शर्मा को लगा तगड़ा झटका, उड़ गई रातों की नींद

कोटा। भाजपा की ओर से कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक संदीप शर्मा को प्रत्याशी बनाने के बाद पार्टी में विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। पार्टी के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष मनमोहन जोशी ने बागी तेवर अपनाते हुए चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है।

जोशी ने कहा कि कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लगातार पांच साल सक्रिय रहा हूं और मेरे परिवार ने पार्टी के लिए बहुत काम किया है। क्षेत्र की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। जनता चाहती है कि वह चुनाव लड़े। इसलिए चुनावी रण में उतरने का फैसला किया है। जनसम्पर्क शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी जोशी ने बागी होकर नामांकन भरा था, बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समझाइश पर अपना नामांकन वापस ले लिया था।

जोशी ने पिछले दिनों पार्टी की ओर से रणकपुर में दावेदारों के चयन को लेकर हुई फीडबैक बैठक में भी दावेदारी जताई थी। जोशी की बहु प्राची दीक्षित इस सीट से दावेदारी जता रही थी। जोशी के बगावती तेवर देख मौजूदा विधायक व भाजपा के पदाधिकारियों में खलबली मच गई है। उन्हें मनाने के जतन किए जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि यदि जोशी निर्दलिय चुनाव लड़ते हैं तो मौजूदा प्रत्याशी संदीप शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती है।

कोटा उत्तर से एक नामांकन दाखिल

कोटा। जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन कोटा उत्तर विधानसभा से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। कुन्हाड़ी क्षेत्र की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राजसूर्य कुमार (55) ने दस प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल किया है। बारां, बूंदी और झालावाड़ जिले की किसी भी सीट ने नामांकन दाखिल नहीं हुआ

Published on: