कोटा

REET की पहली पारी का एग्जाम खत्म, कठिन या सरल था पेपर? जानें क्या बोले परीक्षार्थी

Today 1st Shift REET Exam: रीट की पहली पारी का एग्जाम खत्म हो गया। दूसरी पारी का एग्जाम 2 बजे शुरू होगा। जानें एग्जाम पेपर के लिए क्या बोले परीक्षार्थी...
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2025, 3:04 PM IST
Feature image

Rajasthan REET Exam 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की पहली पारी का एग्जाम खत्म हो गया। दूसरी पारी 2 बजे से शुरू होगी। एग्जाम सेंटर से बाहर निकलते ही परीक्षार्थियों ने बोला कि पेपर सरल था। वहीं कुछ परीक्षार्थियों को कठिन भी लगा।

परीक्षार्थियों का कहना था कि इस बार प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। सेंटर्स पर बायोमैट्रिक्स, फेस रिकॉग्निशन के बाद ही एंट्री मिली। हाथों में बंधे धागे और सारी ज्वेलरी खुलवा दी गई थी। वहीं एक लड़की की नोज पिन नहीं खुली थी तो उस पर टेप चिपकाकर एग्जाम दिलवाया।

5 मिनट देर से पहुंचने वालों को भी नहीं मिली एंट्री


सेंटर पर जो 5 मिनट भी देरी से पहुंचा, उसे एंट्री नहीं मिली। परीक्षार्थियों ने खूब मिन्नतें भी कीं, लेकिन गेट क्लोज होने के बाद किसी को एंट्री नहीं मिली। गेट बंद होने के बाद कोई हाथ जोड़कर गुहार लगाता नजर आया तो कोई मिन्नतें करता रहा, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली।

यहां एंट्री गेट को लेकर हुई गफलत


सीकर के कल्याण कॉलेज और कल्याण स्कूल के परीक्षा केंद्र पर एंट्री गेट को लेकर परीक्षार्थियों में गलतफहमी हो गई। जिसके कारण कई परीक्षार्थी लेट पहुंचे और उन्हें एंट्री नहीं मिली। क्योंकि दोनों बिल्डिंग आस-पास हैं और इनके दो दरवाजे हैं। ऐसे में कॉलेज में जिनका सेंटर था, वे स्कूल पहुंच गए और स्कूल वाले कॉलेज।

Updated on:
27 Feb 2025, 3:04 PM IST
Published on: