कोटा

सावधान ! खंड ग्रास चन्द्र ग्रहण का सूतक मंगल की रात से, नदी,नाले ला सकते है परेशानी, मकर राशि वाले रहे सतर्क

Lunar Eclipse चंद्र ग्रहण का सूतक sootak मंगलवार से प्रारंभ  

2 min read
Jul 15, 2019

कोटा. खंड ग्रास चंद्र ग्रहण (khand graas chandr grahan) 17 जुलाई को रात 1:31 बजे से प्रारंभ होकर सुबह 4:30 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक sootak मंगलवार को शाम 4:30बजे से प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण के कारण जल प्रपातों, नदी- नलों के सीमा अतिक्रमण से जन-धन हानि एवं दैनिक उपयोग का सामान महंगा होगा।

सूतक लगने के साथ ही मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे। घरों और मंदिरों में शाम की आरती नहीं होगी। अगले दिन सुबह शुद्धि करने के बाद ही मंदिर के पट खोले जाएंगे। ज्योतिषाचार्य( Astrologer) अमित जैन ने बताया कि धनु- मकर राशि पर ग्रहण होने से सब जातको को शुभ अशुभ परिणाम (result )एक माह में मिलेंगे।

149 साल बाद ग्रहण पर त्रिग्रही युति ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि गुरू पूर्णिमा पुर्वा, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तथा धनु व मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है। चंद्र ग्रहण होने से अतिवृष्टि के साथ कहीं-कहीं प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति निर्मित होगी। धनु राशि में चंद्र,केतु, शनि की त्रिग्रही युति के साथ हो रहा है। यही नहीं इसका समसप्तक दृष्टि संबंध मिथुन राशि स्थित सूर्य, राहु व शुक्र की त्रिग्रही युति से बन रही है।

चंद्र के धनु राशि में होने से राशियों zodiac पर ये पड़ेगा प्रभाव

मेष: भय, अपमान।

वृष: आकस्मिक कष्ट।

मिथुन: दाम्पत्य जीवन में बाधा।

कर्क: सुख की अनुभूति।

सिंह: व्यर्थ के विवादों से बचें।

कन्या: शारीरिक कष्ट।

तुला: आकस्मिक लाभ।

वृश्चिक: आकस्मिक हानि।

धनु: आकस्मिक कष्ट।

मकर: धन हानि।

कुंभ: लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन: सुख संपत्ति में वृद्धि।

चंद्र ग्रहण का मोक्ष: मकर राशि में होने से ये पड़ेगा प्रभाव

मेष: सुख- संपत्ति में वृद्धि।

वृष: भय अपमान।

मिथुन: शारीरिक कष्ट।

कर्क: दाम्पत्य जीवन में बाधा।

सिंह: सुख-संपत्ति बढ़ेगी।

कन्या: मानसिक पीड़ा।

तुला: शारीरिक कष्ट।

वृश्चिक: धन लाभ।

धनु: धन हानि।

मकर: दुर्घटना होने की आशंका।

कुंभ: हानि।

मीन: लाभ।

Published on:
15 Jul 2019 07:03 pm
Also Read
View All