कोटा

सूतक काल में रखें ये सावधानी ! गलती से भी ना करें ये काम, वरना हो सकती है परेशानी…ये करें उपाय

chandra garahan sutak 2019 चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले से लग जाएगा सूतक, इस दौरान बरतें ये सावधानियां, गलती से भी ना करें ये काम

2 min read
Jul 16, 2019

कोटा. खंड ग्रास चंद्र ग्रहण (khand graas chandr grahan) 17 जुलाई को रात 1:31 बजे से प्रारंभ होकर सुबह 4:30 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक sootak मंगलवार को शाम 4:30बजे से प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। यहां तक की पूजा-पाठ करने की भी मनाही होती है। ग्रहण के कारण जल प्रपातों, नदी- नलों के सीमा अतिक्रमण से जन-धन हानि एवं दैनिक उपयोग का सामान महंगा होगा।


गर्भवती महिला, बच्चे, बूढ़े अौर रोगी को छोड़कर किसी को भी सूतक काल में भोजन नहीं करना चाहिए। chandra garahan Sutak 2019 इस दौरान भोजन भी नहीं पकाना चाहिए। यदि भोजन पहले से ही रखा हो तो उसमें तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। खासतौर पर गर्भवती महिलाअों को इस समय चाकू, कैंची, सुई-धागा अादि का उपयोग नहीं करना चाहिए। गर्भ की रक्षा के लिए पेट पर गेरू लगाना चाहिए।

ये करें उपाय: ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार ग्रहण अशुभ प्रभाव जन्म राशियों के अनुसार है। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए जातकों को ईष्ट देवता की आराधना, महामृत्युंजय का जप, तुला दान एवं ग्रहण के उपरांत वस्त्र स्नान-दान करना चाहिए। ग्रहण के दौरान जल में तुलसी के पते डाल दे,ओर अपने पास डाब ,कुश रख ले।

चंद्र के धनु राशि में होने से राशियों zodiac पर ये पड़ेगा प्रभाव

मेष: भय, अपमान। वृष: आकस्मिक कष्ट। मिथुन: दाम्पत्य जीवन में बाधा। कर्क: सुख की अनुभूति। सिंह: व्यर्थ के विवादों से बचें। कन्या: शारीरिक कष्ट। तुला: आकस्मिक लाभ। वृश्चिक: आकस्मिक हानि। धनु: आकस्मिक कष्ट। मकर: धन हानि। कुंभ: लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मीन: सुख संपत्ति में वृद्धि। चंद्र ग्रहण का मोक्ष: मकर राशि में होने से ये पड़ेगा प्रभाव मेष: सुख- संपत्ति में वृद्धि। वृष: भय अपमान। मिथुन: शारीरिक कष्ट। कर्क: दाम्पत्य जीवन में बाधा। सिंह: सुख-संपत्ति बढ़ेगी। कन्या: मानसिक पीड़ा। तुला: शारीरिक कष्ट। वृश्चिक: धन लाभ। धनु: धन हानि। मकर: दुर्घटना होने की आशंका। कुंभ: हानि। मीन: लाभ।

Updated on:
16 Jul 2019 08:55 am
Published on:
16 Jul 2019 08:35 am
Also Read
View All