जोधपुर

कोटा में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

तेज रफ्तार से आता ट्रक कैथून रोड पर बेकाबू हो गया। इससे पहले कि चालक ट्रक रोक पाता सामने से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। दुर्घटना का शिकार हुए 12वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2017, 6:50 PM IST
Road Accident In kota
Road Accident In kota

उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक चालक ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि धाकडख़ेड़ी निवासी आकाश मेघवाल (20) दिन में बाइक से घर से कोटा किसी काम से आ रहा था। कैथून रोड पर इम्मानुएल स्कूल के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रक चालक ने बाइक के जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक और हेलमेट उछलकर दूर जा गिरे, जबकि आकाश सड़क पर गिर गया। उसके सिर से ट्रक का पहिया निकल गया। हादसे में उसका चेहरा पूरी तरह से कुचल गया। घटना होते ही ट्रक चालक मौके से भाग गया। इधर मौके पर भीड़ जमा हो गई।


सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए थे। वह उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सुनील वर्मा की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। मृतक के भाई एडवोकेट सुनील वर्मा ने बताया कि आकाश ने 12वीं की परीक्षा दी थी। वह बाइक चलाते समय हेलमेट पहनता था।

Published on: