कोटा

कोटा से यूपी जा रहा परिवार की कार देर रात हैंगिंग ब्रिज पर हुई अनकंट्रोल, खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को एक कार खाई में पलट गई। हालांकि हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 11:20 AM IST
Accident

कोटा . कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को एक कार खाई में पलट गई। हालांकि हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रत्यक्षदर्शी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि वे रात को परिवार समेत उदयपुर से कोटा आ रहे थे तभी शंभूपुरा हैंगिंग ब्रिज के पहले एक कार खाई में पलटी हुई थी। इसे देखकर वे रुके और स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा कर इसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला।

कार में सवार लोग आजमगढ़ के बताए जा रहे थे। जैन ने बताया कि कार में सवार लोगों के ज्यादा चोट नहीं आई है। इधर, देर रात तक घायलों के अस्पताल नहीं पहुंचने से उनके नाम पता नहीं चल सके। मनोज के मुताबिक कार आजमगढ़ की तरफ जा रही थी।


अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़कर खेतों में पहुंचा
जजावर. नेशनल हाईवे 148 डी पर शुक्रवार को झेटाल माताजी के दरवाजे के पास चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर खेतों में पहुंचा गया।

Read More: कोटा में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, जमकर चली तलवारें, सरिए और गंडासे, 5 जने गंभीर

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर ड्रेन को लांघता हुआ हाइवे सड़क से 500 मीटर दूर सीधा पत्थरों से हो रही चारदीवारी को तोड़कर खेतों में जा पहुंचा। घटनास्थल के पास ही आबादी क्षेत्र होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। चालक के भी कोई चोट नहीं आई।

Bribe case: निजी बिजली कम्पनी का ठेकाकर्मी व दलाल एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सड़क दुर्घटना में युवक घायल
अन्ता. अन्ता से पलायथा गांव के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी का टायर अचानक फट जाने से अन्ता निवासी युवक सुमित अदलक्खा गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे कोटा रैफर किया गया है।

Published on: