कोटा

बबूल और अतिक्रमण से सकरा हुआ रास्ता

Aug 03, 2026
Rajasthan

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
समझाइश के बाद बहाल हुआ मार्ग
गेण्डोली. कस्बे से नयागांव उर्फ बोहरा कजोड़ जी की झोपड़ियां जाने वाले आम रास्ते पर बबूल और अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को रास्ता रोककर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पंचायत प्रशासन की ओर से हुकमचंद मीणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मार्ग को पुनः बहाल कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के एक ओर घने बबूल उग आए हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर झटके वाले तार लगा दिए गए हैं। इससे रास्ता संकरा हो गया है और पैदल यात्रियों, दोपहिया व अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बबूल हटाने, अतिक्रमण हटाकर आम रास्ते को चौड़ा कराने तथा सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।विरोध प्रदर्शन में दुर्गालाल मीणा, मदनलाल मीणा, नरेश, जुगराज बैरवा, शांतिलाल प्रजापत, राकेश कहार, दयाराम गोचर, मानसिंह, मोहनलाल बैरवा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Updated on:
03 Aug 2026 06:01 am
Published on:
03 Aug 2026 06:01 am