कोटा

Alert : रात को सफर करने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर, हाइवे पर घात लगाए आपके इंतजार में बैठे हैं नकाबपोश

कोटा से रामगंजमंडी आ रहे एक ट्रोला चालक के साथ मोड़क मंगलम सीमेंट फैक्ट्री के निकट ट्रक आगे लगाकर रोक दिया। बाद में उसे बंधक बनाकर उसकी जेब में रखी 20 हजार नगदी, ट्रोले के छह टायर, दो बेट्री लूट कर ले गए।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 12:00 AM IST
loot
अजीतगढ़ में बाइक सवार तीन युवकों ने सब्जी व्यापारी से लूटे रुपए

रामगंजमंडी. कोटा से रामगंजमंडी आ रहे एक ट्रोला चालक के साथ मोड़क मंगलम सीमेंट फैक्ट्री के निकट ट्रक आगे लगाकर रोक दिया। बाद में उसे बंधक बनाकर उसकी जेब में रखी 20 हजार नगदी, ट्रोले के छह टायर, दो बेट्री लूट कर ले गए। वारदात शुक्रवार रात की है। मोड़क पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: उधारी चुकाने के लिए रखा अपराध की दुनिया में कदम, लाखों का माल उड़ाकर भागे बूंदी, जूतों ने पकड़वा दिया

जानकारी के अनुसार टोंक निवासी प्रकाश मीणा शुक्रवार को कोटा से रामगंजमंडी पत्थर लदान करने के लिए ट्रोला लेकर आ रहा था। मोड़क बाइपास पर रात करीब दो बजे उसके पीछे से एक ट्रक आगे आया और उसका वाहन रोकने का प्रयास किया। मामले की नजाकत को भांपकर उसने ट्रोला नहीं रोका, लेकिन मंगलम सीमेंट फैक्ट्री के आगे चालक ने तेजगति से चलाकर ट्रक को आगे निकाल सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया।

ट्रोला निकलने की जगह नहीं होने से उसने वाहन को रोका तो तिरछे खड़े ट्रक में सवार तीन-चार जने नीचे उतरे और उसके ट्रोले में चढ़ गए। इन लोगों ने उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपए नगद छीन लिए। उसके साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांध दिए। लूटेरों का एक साथी ट्रोले की ड्राइवर सीट पर बैठ गया और रामगंजमंडी के मारूती नगर में पहुंचकर ट्रोले को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

लूटेरों ने उसके वाहन से जैक सहित उपकरण निकाले और छह टायर और दो बेट्रियां खोलकर ट्रक में डालकर वहां से चले गए। चालक मीणा ने जैसे- तैसे करके अपने हाथ-पैर खोले और वहां गश्त कर रहे जवानों को उसके साथ हुई घटना के बारे में अवगत कराया। चालक प्रकाश मीणा ने मोड़क थाना पहुंच लूट का मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी रविश सामरिया ने बताया कि ट्रोले से टायर चोरी व लूट का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है।

Updated on:
21 Aug 2018, 12:00 AM IST
Published on: