कोटा

सातवें वेतनमान को लागू कराने की मांग को लेकर आरटीयू कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के अशैक्षणिक कर्मचारियों ने सातवां वेतमान लागू कराने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।
2 min read
May 28, 2018
protest
सातवें वेतनमान को लागू कराने की मांग को लेकर आरटीयू कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

कोटा . राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के अशैक्षणिक कर्मचारियों ने सातवां वेतमान लागू कराने की मांग को लेकर सोमवार को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। कर्मचारी सुबह आठ बजे ही विवि के गेट पर धरना देने बैठ गए। इसके बाद उन्होंने पूरे दिन विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम किया।


प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष जमनालाल भार्गव ने कहा कि कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन व राज्य सरकार से सातवा वेतनमान लागू किए जाने का अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई।


जबकि राजस्थान में सभी जगहों पर सातवां वेतनमान लागू किया जा चुका है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में खासा रोष व्याप्त है। प्रवक्ता पीपी गुप्ता ने बताया कि विवि प्रशासन को जून तक का समय दिया गया है। यदि मांग पूरी नहीं होती है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।


प्रो वीसी प्रोफेसर राजीव गुप्ता कर्मचारियों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रकरण सरकार के पास विचाराधीन है। जैसे ही वहां से इसे मंजूरी दी जाती है, विवि प्रशासन लागू कर देगा।


इस दौरान महामंत्री धरमवीर मेवाडा, उपाध्यक्ष हरिश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रामकुमार योगी, सतीश पारीक, अरविन्द शर्मा, रामलाल मेघवाल, आर.के.जैन, अजय सिंह, के.के.यादव, राजेश कुमार, महेन्द्र चतुर्वेदी, आर.पी. महावर, सुदामा गोस्वामी और के.एल. लोदवाल सहित संगठन के सभी पदाधिकारी और विवि कर्मचारी मौजूद रहे।

Published on:
28 May 2018 05:36 pm