कोटा

बूंदी में किसान की मौत से भड़के ग्रामीण, अस्पताल में मचा बवाल, डॉक्टर की कार के तोड़े शीशे

बूंदी जिले में लाखेरी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किसान की मौत से अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया।

less than 1 minute read
Nov 26, 2019
बूंदी में किसान की मौत से भड़के ग्रामीण, अस्पताल में मचा बवाल, डॉक्टर की कार के तोड़े शीशे

लाखेरी. कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में देर रात को एक वृद्ध किसान की मौत होने के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने चिकित्सक के कार में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। भावपुरा निवासी गंगाधर गुर्जर (55) रविवार शाम को खेत पर काम कर रहा था। अचानक तबीयत बिगडऩे पर परिजन रात करीब 12 बजे उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाए। यहां नर्सिंगकर्मियों ने उसे भर्ती कर लिया और चिकित्सक को सूचित किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कई बार फोन करने के बाद भी चिकित्सक नहीं आए। जिससे गंगाधर की मौत हो गई।

Read More: कोटा में मोरों का आशियाना उजाड़ यूआईटी बना रही मॉर्डन कॉलोनी, हथौड़ों की आवाज से सहमे राष्ट्रीय पक्षी

कुछ समय बाद चिकित्सक ने अपनी चिकित्सक पत्नी को भेज दिया। जिससे वृद्ध के परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। बाहर खड़ी चिकित्सक की कार में तोडफ़ोड़ कर दी। सूचना पर थानाधिकारी सुरेश कुमार गुर्जर मौके पर पहुंचे और समझाइश कर मामला शांत करवाया। पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

उनके घर से अस्पताल पहुंचने के दौरान ही रोगी की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया था।
डॉ. चंदन मीणा, चिकित्सक

वृद्ध की मौत को लेकर हंगामा हुआ था। दोनों पक्षों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।
सुरेश गुर्जर, थानाधिकारी, लाखेरी

Published on:
26 Nov 2019 05:27 pm
Also Read
View All