कोटा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद राजस्थान में रिलीज नहीं हुई फिल्म पद्मावत, कोटा के Gold Cinema में हो चुकी तोडफ़ोड़

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी राजस्थान में फिल्म पद्मावत रिलीज नहीं हुई। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने किया फिल्म लेने से इंकार कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 11:33 AM IST
film Padmavat

कोटा . सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी राजस्थान में फिल्म पद्मावत रिलीज नहीं होगी। फिल्म को लेकर सिनेमाघर और वितरकों में इतना खौफ है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय के रिलीज करने के फैसले के बाद भी फिल्म को प्रदेश में दिखाने से मना कर दिया है। वहीं वितरकों ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कह दिया है वह यह फिल्म नहीं खरीदेंगे। वहीं अधिकतर सिनेमाघरों ने भी फिल्म को दिखाने से मना कर दिया है। जिसके चलते राजस्थान के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म प्रदर्शित नहीं होगी।

प्रदेश में करणी सेना के खौफ को देखते हुए और किसी भी प्रकार के बवाल से बचने के लिए फिल्म वितरकों ने यह फिल्म को खरीदने से मना कर दिया है। वहीं कुछ वितरकों का कहना है कि हम फिल्म खरीद कर क्या करेंगे क्योंकि हमें अधिकतकर सिनेमाघरों ने रिलीज से मना कर दिया है। साथ ही पहले ही जब इतना बवाल मच चुका है और पुलिस ने भी हमारी सुरक्षा के लिए कोई आश्वासन नहीं दिया है तो फिर फिल्म कैसे रिलीज करें।

कोटा के गोल्ड सिनेमाघर में हो चुकी है तोडफ़ोड़
एरोड्रम स्थित आकाश मॉल में गोल्ड सिनेमाघर में पदमावत फिल्म का टेलर दिखाए जाने पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मॉल में जमकर उत्पात मचाया और टॉकिज में तोडफ़ोड़ कर दी। बाद में मॉल के मालिक आशिष जैन के साथ भी उन्होंने मारपीट की। करनी सेना के कार्यकर्ता पीछे की और से मॉल में घूसे और पहली मंजिल से लेकर तीसरी मंजिल तक हंगामा व तोडफ़ोड़ करते चले गए। उन्होंने जहां भी कांच देखा उसे लात व घूसों से तोड़ दिया। इसके साथ ही सिनेमा हॉल में लगे पोस्टर फाड़ दिए, सामानों को उठाकर फैंक दिया। जिसने भी रोकना चाहा उसके साथ भी मारपीट की। इस घटना से मॉल व सिनेमा हॉल में दहशत का माहौल हो गया। महिलाएं व बच्चे घबरा गए और जैसे तैसे बाहर आए।

देश के इन शहरों में हो रही रिलीज
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फिल्म पद्मावत देश के कई राज्यों के शहरों मे रिलीज हो रही है। जिसमें आगरा , अहमदनगर, इलाहाबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरु, बरेली, भुवनेश्वर, बिलासपुर , चंडीगढ़,धर्मशाला, गोवा, गुवाहाटी, हिसार, हुगली, होशियारपुर, हुबली हैदराबाद, जालंधर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता,मैंगलूर, मैसूर नैनीताल, नांडेड, नासिक, एनसीआर सहित साउथ में कई जगह रिलीज होगी।

Updated on:
25 Jan 2018, 11:33 AM IST
Published on: