कोटा

ST-SC Act : सर्व समाज ने किया बंद का ऐलान

समता आंदोलन समिति व सवर्ण समाज ने 6 सितम्बर को कोटा बंद का ऐलान किया है।

less than 1 minute read
Sep 04, 2018
ST-SC Act : सर्व समाज ने किया बंद का ऐलान

कोटा. अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम के संशोधन के विरोध में समता आंदोलन समिति व सवर्ण समाज ने 6 सितम्बर को कोटा बंद का ऐलान किया है।
समिति के रास बिहारी पारीक ने बताया कि बंद को लेकर मंगलवार को सर्वसमाज व व्यापार संघ के प्रतिनिधियों की एक बैठक कोटड़ी क्षेत्र स्थित महर्षि दाधीच छात्रावास परिसर मेंं हुई। इसमें कोटा बंद के बारे में चर्चा की गई। इसके बाद 6 सितम्बर को बंद का निर्णय किया गया। कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने बताया कि महासंघ ने बंद को समर्थन दिया है।

कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष गिर्राज न्याती ने भी बंद का समर्थन किया। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसायटी के महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि बुधवार को सोसायटी की बैठक रखी गई है। इसमें बंद के संबंध में निर्णय किया जाएगा। बैठक में समाजिक संगठनों के अनिल तिवारी, रामस्वरूप मंडाप, राजेन्द्र गौतम, हरिसूदन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि कुंज बिहारी शर्मा, महेश गुप्ता, संजय शर्मा, कोटा पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुमीत सिंह बेदी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Published on:
04 Sept 2018 09:53 pm
Also Read
View All