कोटा

प्रशासन का आदेश: आश्रय स्थल खाली कर घर जाओ, बाढ़ पीडि़त बोले- घर उजड़ गया, अब कहां जाएं, खाने के भी हैं ‘लाले’….

चम्बल में उठा पानी का उफान वक्त के साथ तो कम हो गया, लेकिन बाढ़ पीडि़तों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 12:54 PM IST
Flood in Kota
प्रशासन का आदेश: आश्रय स्थल खाली कर घर जाओ, बाढ़ पीडि़त बोले- घर उजड़ गया, अब कहां जाएं, खाने के भी हैं 'लाले'....

कोटा. चम्बल में उठा पानी का उफान वक्त के साथ तो कम हो गया, लेकिन बाढ़ पीडि़तों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। वजह है आश्रय स्थलों से बाढ़ पीडि़तों को निकाले जाने का फरमान। इसके बाद पीडि़तों के मुंह से एक ही बात निकल रही है। पहले रब रूठा, अब राज भी रूठा है..., ऐसे में अब जाएं तो कहां जाए?

Read More: कोटा कलक्टर की चेतावनी: देश के 3 बड़े राज्यों को चंबल के कोप से बचाना है तो इन 4 बांधों की करवानी होगी सिक्योरिटी ऑडिट

ये दास्तां है बृजराजपुरा के बाशिंदों की। चंबल की बाढ़ में अपना सबकुछ गवां चुके इन लोगों को आनन-फानन में सिविल लाइंस स्थित सरकारी स्कूल में आश्रय स्थल बनाकर ठहरा दिया गया था। करीब एक सप्ताह से ये लोग यहीं पर रह रहे थे। अब बच्चों की पढ़ाई व सरकारी आदेशों का हवाला देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य ने आश्रय स्थल में रहने वाले पीडि़तों को स्कूल छोडऩे का फ रमान सुना दिया है। यह सुनकर यहां रहने वाले लोगों की आंखों से बरबस ही आंसू निकल आए। बाढ़ पीडि़त पार्वती बाई, वर्षा प्रजापति, दुर्गा स्वामी ने बताया कि आखिर अब जाएं तो कहां जाएं। मकान पूरी तरह से जमींदोज हो चुका है। सिर पर छत नहीं है। खाने के भी लाले पड़ रहे है। सरकार की ओर से भी अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है।

Read More: कोटा कलक्टर ने चेताया: बारिश का ट्रैंड बदला, राजस्थान में खतरा बढ़ा, चंबल किनारे बसे लोगों को हटाना ही होगा...

इधर, स्कूल की प्रधानाचार्य कनक मीना का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से 22 सितंबर तक बाढ़ प्रभावित लोगों को यहां ठहराने निर्देश मिले थे। उसके आगे के आदेश नहीं आए है। अब छात्रों की पढ़ाई को लेकर अभिभावकों की ओर से दबाव भी आ रहा है। फि लहाल यहां रहने वाले सभी 8-9 परिवारों को एक कमरे में शिफ्ट किया गया है। उच्चाधिकारियों से निर्देश मांगे है, जैसा आदेश मिलेगा, वैसे काम किया जाएगा।

Updated on:
25 Sep 2019, 12:54 PM IST
Published on: