कोटा में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, चार जने गिरफ्तार

कोटा पुलिस ने अनंतपुरा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। इसकी कीमत दो लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2017, 11:00 PM IST
Seize illegal alcohol in large quantity
Seize illegal alcohol in large quantity

अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार रात को अनंतपुरा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की। साथ ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले 4 जनों को गिरफ्तार कर 2 लाख से अधिक की रकम भी बरामद की।

शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना मिली कि जगपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना पर कांस्टेबल रघुवीर सिंह को सादा कपड़ों में भेजकर इसकी पुष्टि की। इसके बाद प्रशिक्षु आरपीएस सीमा चौहान के नेतृत्व में अनंतपुरा थाना के उप निरीक्षक रामकरण, अजीत सिंह व हकीम बक्श के साथ जगपरा क्षेत्र में तीन स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। जिसमें अंग्रेजी शराब के 204 और देशी शराब के 94 पव्वे जब्त किए। 4 जनों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 2 लाख 23 हजार 490 रुपए बरामद किए।


एक साथ कई जगह हुई कार्रवाई

जगपुरा स्थित बंजारा बस्ती समेत तीन स्थानों पर की गई कार्रवाई में एक स्थान से 96 पव्वे अंग्रेजी व 38 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। साथ ही अंता हाल शांति नगर निवासी राजेन्द्र सोनी को गिरफ्तार कर 4050 रुपए नकद बरामद किए। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे जब्त किए। साथ ही रमेश चंद से 4150 रुपए भी बरामद किए। इसी प्रकार तीसरी कार्रवाई में 63 पव्वे अंग्रेजी व 56 पव्वे देशी शराब के जब्त कर गजानंद व तेजकरण बंजारा को गिरफ्तार कर 2 लाख 15 हजार 300 रुपए जब्त किए। उप निरीक्षक रामकरण ने बताया कि चारों आरोपितों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

Published on: