28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / परिसीमन विधेयक पर आई पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया, कहा- हमने नारी शक्ति का वादा पूरा किया

परिसीमन विधेयक पर आई पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया, कहा- हमने नारी शक्ति का वादा पूरा किया

Women Reservation: परिसीमन विधेयक पर हलचल के बीच PM मोदी ने नारी शक्ति से किया वादा पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। जानें महिला आरक्षण पर आगे की तैयारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:24 PM IST

Delimitation Bill 2026

Delimitation Bill 2026 :'नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे': परिसीमन विधेयक पर PM मोदी का संदेश (फोटो सोर्स:@narendramodi)

Delimitation Bill 2026: परिसीमन विधेयक को लेकर तेज राजनीतिक हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण पर सरकार का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा, "हमने अपनी नारी शक्ति से वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब सरकार महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता तैयार करने के लिए संशोधित विधेयक संसद में लाने जा रही है।

कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार, 27 नवंबर को महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाले नए संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी थी। इसके साथ परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 भी लाया जा रहा है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा।

प्रस्ताव में हर राज्य की सीटें समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रावधान है। BJP के मुताबिक, लोकसभा की सदस्य संख्या मौजूदा 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी। पार्टी ने कैबिनेट की मंजूरी को 2029 के लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण का रास्ता खोलने वाला अहम कदम बताया है।

क्यों जोड़ा गया परिसीमन से मामला?

संसद ने 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का कानून पारित किया था। इसका अमल जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन से जोड़ा गया था। परिसीमन के तहत निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं दोबारा तय होती हैं।

अब सरकार संशोधन के जरिए आरक्षण को 2029 के चुनाव तक लागू करने की व्यवस्था करना चाहती है।

संविधान दिवस पर भी दिया था भरोसा

मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लिखे लेख में भी महिलाओं को आश्वस्त किया था कि उन्हें न्याय दिलाने से सरकार को कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने इस साल पर्याप्त महिला प्रतिनिधित्व से जुड़े कानून के पारित न होने के लिए विपक्ष की आलोचना की थी।

अप्रैल में पिछला संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका था। उसके पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे।

DMK के समर्थन से बदला माहौल

इस बार शनिवार को DMK ने संशोधित प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया है। पार्टी का कहना रहा है कि लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए। NCP(SP) की ओर से भी समर्थन की घोषणा की गई है।

वहीं, विपक्ष महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति जताता रहा है। नए विधेयक पर संसद में सरकार को एक बार फिर विशेष बहुमत जुटाना होगा।

NDA नेताओं ने फैसले को बताया ऐतिहासिक

NDA के नेताओं ने भी संशोधित विधेयक का स्वागत करते हुए इसे महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैबिनेट के निर्णय से 2029 के चुनाव से पहले कानून लागू करने का रास्ता सुनिश्चित हुआ है और महिलाओं को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा।