महाविद्यालयों में भी लागू होगा सेमेस्टर सिस्टम

आगामी शैक्षणिक सत्र 2017-18 से कोटा विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। विवि ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। शुरूआत में इसे एमएससी संकाय में लागू किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2017, 8:41 PM IST
Semester system will also be implemented in colleges
Semester system will also be implemented in colleges

आगामी शैक्षणिक सत्र 2017-18 से कोटा विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। विवि ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। शुरूआत में इसे एमएससी संकाय में लागू किया जाएगा।

गौरतलब है कि विद्यार्थियों के हित में राज्यपाल ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए थे। इसकी अनुपालना में कोटा विवि में सिस्टम पहले ही लागू है, अब इसे महाविद्यालयों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। वहीं विवि में भी च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू करने की भी तैयारी है।

छह-छह माह के अंतराल में परीक्षाएं

कोटा विवि कॉलेजों में सेमेस्टर प्रणाली लागू करने जा रहा है। इसकी शुरूआत स्नाकोत्तर विज्ञान संकाय से की जा रही है। अब विवि के अन्र्तगत आने वाले महाविद्यालयों में एमएससी संकाय में कुल चार सेमेस्टर होंगे। साल भर में छह-छह माह के अंतराल में दो-दो सेमेस्टर होंगे। सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद वार्षिक परीक्षाओं का चलन बंद हो जाएगा।

शिक्षा से बना रहेगा जुड़ाव

सेमेस्टर सिस्टम लागू होने से कॉलेजों में पढ़ाई का माहौल देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों का शिक्षा से जुड़ाव बढ़ेगा। वार्षिक परीक्षा प्रणाली होने से विद्यार्थियों का कॉलेज से जुड़ाव खत्म हो जाता है। सरकारी कॉलेजों में तो विद्यार्थी सत्र के अंतिम दिनों में ही दिखाई देते हैं।

सीबीसीएस लागू होगा

सीबीसीएस सिस्टम अंतरराष्ट्रीय प्रणाली है। इसे अभी तक यूरोपीय देशों में अपनाया जा रहा था। इसमें विज्ञान वर्ग का छात्र च्वाइस के आधार पर अपने विषयों के साथ कला या वाणिज्य वर्ग भी पढ़ सकेगा। छात्र क्रेडिट के रूप में अन्य विषय पढ़ सकेगा। छात्रों की मार्कशीट में कहीं भी अंकों का जिक्र नहीं होगा। सीधे परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड दी जाएगी। जोकि छात्र द्वारा दी गई सेमेस्टर परीक्षाओं के मूल्यांकन के आधा पर मिलेगी। इससे उच्च शिक्षा की डिग्रियों में समरूपता झलकेगी।

Published on: