कोटा

सेन समाज की अनूठी पहल…शगुन के एक रुपए में होंगे पीले हाथ !

सेन जयंती पर नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, 45 जोड़े लेंगे सात फैरे
2 min read
Apr 30, 2019
Sen's unique initiative of society wedding Shagun will be in a rupee
सेन समाज की अनूठी पहल...शगुन के एक रुपए में होंगे पीले हाथ !

कोटा. .कैसे विवाह होगा, कहां से इतना पैसा आएगा, कहीं ऐसा न हो कि सब कुछ करने के बावजूद बाराती रूठ जाएं। टेंट वाला एक लाख मांग रहा है, बैंड वाला 30 हजार...। रसोई का भी खर्चा है। जैसे जैसे बिटिया बड़ी होती जाती है, महंगाई के इस दौर में पिता को इसी तरह की चिंता सताने लगती है, पर यकी किजिए सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन कर गत वर्षों से समाज के लोगों को इस परेशानी से मुक्त कर रहा है।

सेन जयंती पर बुधवार भी सेन युवा शक्ति समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष महेश कुमार गौरस के अनुसार विवाह के लिए शगुन के तौर पर महज 1 रुपया लिया गया है। शगुन के एक रुपए में बेटी के हाथ पीले हो जाएंगे।

अब तक कर चुके पांच सम्मेलन

समिति के अध्यक्ष गौरस के अनुसार समिति वर्ष 2013 से नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलनके आयोजन कर रही है। पहले सम्मेलन में 35, दूसरे में 31, तीसरे में 38, चौथे समेत 150 से अधिक बेटियों के ब्याह हो चुके हैं। इस वर्ष खड़े गणेशजी के मंदिर क्षेत्र में कोटा विश्वविद्यालय के पास 45 बेटियों का विवाह किया जाएगा।


कार्यक्रम शुरू

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार मंगलवार को महिला संगीत के साथ कार्यक्रम शुरू हुए। बुधवार को सुबह 9 बजे वरमाला, दोपहर 1 बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा।

सेन युवा शक्ति समिति नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गई है

Updated on:
30 Apr 2019 08:35 pm
Published on:
30 Apr 2019 08:35 pm