कोटा

फर्ज निभाने के लिए परिवार की गाड़ी भी वापस लौटा दी

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लेकर कई चिकित्सक अस्पतालों में दिन-रात अपना फर्ज निभाने के लिए लगे है। कोटा की बेटी कृति फतेहपुरिया ग्वालियर गजराज मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबॉयलॉजी विभाग में कर्मयोद्धा की तरह अपनी सेवाएं दे रही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2020, 12:53 PM IST
कोटा की बेटी कोरोना के बीच ग्वालियर में दे रही सेवाएं
फर्ज निभाने के लिए परिवार की गाड़ी भी वापस लौटा दी

कोटा. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लेकर कई चिकित्सक अस्पतालों में दिन.रात अपना फर्ज निभाने के लिए लगे है। कोटा की बेटी कृति फतेहपुरिया ग्वालियर गजराज मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबॉयलॉजी विभाग में कर्मयोद्धा की तरह अपनी सेवाएं दे रही। जनता कफ्र्यू के एक दिन पहले कोटा से परिजनों ने कार भिजवाई थी, लेकिन कोरोना में मरीजों की सेवा के चलते उसने कोटा आने से मना कर दिया। परिजनों ने उस काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और अपनी कार वापस बैरंग लौटा दी।


राजस्थान पत्रिका से बातचीत में डॉ. कृति फतेहपुरिया ने बताया कि 18 फरवरी 2020 को उसकी शादी गोरखपुर निवासी डॉ.विनायक अग्रवाल से हुई थी। पति भी कैंसर सर्जन है, लेकिन फाइनल एक्जाम होने के कारण वह शादी के तीन दिन बाद ही कॉलेज ज्वानिंग कर लिया, लेकिन इसी बीच देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ गया। इस कारण उनकी परीक्षा स्थगित हो गई। मार्च में जनता कफ्र्यू व लॉकडाउन की घोषणा हो गई। ऐसे समय में उसने मरीजों की सेवा कार्य करने की ठानी। उसकी माइक्रोबॉयलॉजी विभाग में सैम्पल कलेक्शन में ड्यूटी लगी हुई है। यहां आठ से दस घंटे ड्यूटी दे रही है। अब कॉलेज में सैम्पल टेस्टिंग का कार्य भी शुरू हो चुका है। ऐसे में काम की जिम्मेदारी दोहरी बढ़ गई। अब 12 से 15 घंटे ड्यूटी देनी पड़ रही है। डॉ. कृति ने संदेश दिया कि हम संक्रमण से घिरे है, लेकिन आप घर सुरक्षित है। इसलिए बाहर नहीं निकले। इससे संक्रमण के चक्रव्यूह को तोड़
सकते है।

Published on: