वर्ष 2021 में 1 लाख 56 हजार 563 भारतीय पर्यटक और 137 विदेशी पर्यटक कोटा आए। सेवन वंडर पार्क में हर रोज औसत 1 हजार लोग आ रहे हैं। कोरोनाकाल में 300 दिन पार्क को बंद रखा गया।
कोटा. कोटा शहर में बीच में स्थित किशोर सागर पर नगर विकास न्यास की ओर से बनाए गए सेवन वंडर्स पार्क को आठ साल पूरे हो गए हैं। वर्ष 2013 में जनता के लिए इसे समर्पित किया गया था। साल 2013 से अब तक सेवन वंडर पार्क को 17 लाख से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक देख चुके हैं। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल में करीब 300 दिन पार्क को बंद रखा गया। अभी हर रोज करीब एक हजार लोग यहां आते हैं। चालू वर्ष 2021 में 1 लाख 56 हजार, 563 भारतीय पर्यटकों ने कोटा के पर्यटन स्थलों के देखा और 137 विदेशी पर्यटकों ने भी कोटा के पर्यटन स्थलों को अपनी पर्यटन की यात्रा का हिस्सा बनाया। नगर विकास न्यास के सचिव राजेश जोशी ने बताया सेवन वंडर पार्क देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए शुरू से आकर्षण का केंद्र रहा है। पर्यटकों को एक ही स्थान पर दुनिया के सात अजूबों को देखने का अवसर मिलता है तो वो खासे उत्साहित हो जाते हैं। नगरी विकास मंत्री शांति धारीवाल कोटा को शिक्षा नगरी के साथ पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के प्रयास कर रहे है। वर्ष 2022 में चंबल रिवरफं्रट और ऑक्सीजोन जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। चंबल के दोनों किनारे पर खूबसूरत हैरिटेज दृश्य दिखेगा। जिला पर्यटन अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कोटा के सेवन वंडर पार्क को देखने के लिए पर्यटकों में उत्साह देखते ही बनता है अब चंबल रिवरफ्रंट, ऑक्सीजोन बनने के बाद पयर्टक कोटा की ओर बड़ी संख्या में आकर्षित होंगे। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल में करीब 300 दिन पार्क को बंद रखा गया। अभी हर रोज करीब एक हजार लोग यहां आते हैं।