कोटा

शांति धारीवाल का भाजपा पर निशाना, हज यात्रा पर कही बड़ी बात, सुनकर मुस्लिम चौंके

Shanti Dhariwal Targets BJP : अशोक गहलोत सरकार में मंत्री और कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने रविवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। हज यात्रा पर कहीं बड़ी बात। सुनकर चौंके मुस्लिम। जानें पूरा मामला क्या है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 1:11 PM IST
Shanti Dhariwal Targets BJP Says Something Big on Haj Pilgrimage Muslims are shocked
शांति धारीवाल ने रविवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Shanti Dhariwal Targets BJP : अशोक गहलोत सरकार में मंत्री और कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने रविवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। शांति धारीवाल ने कहा सरकार बदलते ही हज यात्रा भी महंगी हो गई है। पहले के मुकाबले अब एक लाख रुपए अधिक वहन करने पड़ रहे हैं। यह बात रविवार को पूर्व मंत्री और कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने हज यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन एवं ट्रेनिंग शिविर के दौरान बूंदी रोड स्थित एक होटल में कही। विधायक शांति धारीवाल ने कहा कि पहले 600 लोग हज पर गए थे। इस बार 256 लोग जा रहे हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। यह देश सभी धर्म-संप्रदाय का है, सभी को बराबर हक है।

शहर काजी जुबेर अहमद ने भी कहीं अपनी बात

शहर काजी जुबेर अहमद ने कहा कि हज पर जाने वाला व्यक्ति वहां पर किन व्यवस्थाओं के तहत जाएगा। वहां के सिस्टम और पेश आने वाली परेशानियों के हल के बारे में पूर्व में जा चुके हाजियों की जानकारी से हज यात्रियों को सहूलियत होगी।

हज यात्रियों का किया गया वैक्सीनेशन

उप महापौर कोटा उत्तर एवं स्टेट हज कमेटी के सदस्य सोनू कुरैशी ने बताया कि शिविर में कोटा से 200 और बूंदी से हज पर जाने वाले 256 यात्रियों को हज यात्रा के दौरान पेश आने वाले हालातों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें एक्सपर्ट ने वहां के सिस्टम व अन्य व्यवस्थाओं, मेडिकल की भी जानकारी दी। हज यात्रियों का वैक्सीनेशन किया गया। विधायक धारीवाल ने हज कमेटी के सदस्यों का माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

नई एप्लीकेशन से दूर होगी यात्रियों की समस्याएं

स्टेट हज कमेटी के सदस्य कुरैशी ने बताया कि सरकार की ओर से सुविधाओं में नई एप्लीकेशन, हज सुविधा के नाम से एप डाउनलोड कराया जा रहा है। इसमें हज पर जाने के दौरान की सभी जानकारियां दी गई हैं और यदि कोई समस्या आती है तो इस एप के माध्यम से हम सही व्यक्ति से सम्पर्क कर सकते हैं। हमारी लोकेशन बता सकते हैं और जो भी परेशानी आएगी। वह इस एप के माध्यम से दूर होगी। इस अवसर पर हज पर जाने वाले लोगों से इस एप को डाउनलोड भी करवाया गया, ताकि सभी अपडेट रहें।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
23 Oct 2024, 1:11 PM IST
Published on: