कोटा

नार्मल से तेज चले स्मार्ट मीटर तो लोगों ने भी दिखाई अनशन में तेजी

कोटा. निजी कंपनी सीईएससी के लगाए स्मार्ट मीटर नॉमर्ल से ज्यादा ज्यादा तेज चलते मिले हैं।
2 min read
Sep 26, 2017
Smart Meter Reading Is More than Normal Reading of Meters
कोटा. निजी कंपनी सीईएससी के लगाए स्मार्ट मीटर नॉमर्ल से ज्यादा ज्यादा तेज चलते मिले हैं।

कोटा. निजी कंपनी सीईएससी के लगाए स्मार्ट मीटर नॉमर्ल से ज्यादा ज्यादा तेज चलते मिले हैं। तलवंडी में पार्लर संचालक जावेद भाई का कहना है कि 15 सितंबर को स्मार्ट मीटर लगाया था। विरोध किया तो साथ में नॉर्मल मीटर भी लगा दिया। दोनों मीटर में 150 यूनिट का अंतर आ रहा है।

विज्ञान नगर निवासी पवन यादव के आवास पर कुछ दिनों पहले स्मार्ट मीटर लगाया। यादव की शिकायत पर नॉर्मल मीटर भी लगाया। एक दिन बाद ही स्मार्ट मीटर की रीडिंग 19 यूनिट बढ़ गई, जबकि नॉर्मल मीटर में केवल 9 यूनिट उपभोग आया है।

सीईएससी ने करीब 4000 से ज्यादा मीटर विज्ञान नगर व तलवंडी क्षेत्र में लगाए थे। इसके बाद लोगों ने शिकायत की थी कि उनका मीटर पहले की अपेक्षा तेज चल रहा है। ऐसे में कंपनी ने जांच के लिए नॉर्मल मीटर भी लगाया था। इन मीटरों की जांच में सामने आया है कि स्मार्ट मीटर नॉर्मल से ज्यादा रीडिंग निकाल रहा है। सीईएससी के सीईओ एएन सिंह का कहना है कि वे मीटर के बारे दोनों को चेक करवाएंगे।

महिलाओं ने भी पहुंची विरोध करने

सीईएससी के विज्ञान नगर कार्यालय पर मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। बाद में ये महिलाएं कार्यालय के सामने चल रहे धरने पर भी बैठी।

स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में विज्ञान नगर में अनशन व धरना दे रहे राकेश मखीजा और अहमद खान ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा, इसमें अनशन को भूख हड़ताल में बदलने की चेतावनी दी है। हाड़ौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की रीडिंग में फर्क आने पर विरोध भी जताया।

Read More: कोटा में हुई स्टाम्प पेपर की भारी किल्लत, 50 की जगह खर्च करने पड़ रहे 500 रुपए


राजस्थान सीईएससी बिजनेस हैड एस पॉल मजूमदार का कहना है कि नॉमर्ल से स्मार्ट से ज्यादा रीडिंग की शिकायत पर हम दोनों मीटरों की लैब में जांच करवाएंगे। इस जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे। आशंका है कि नॉर्मल व स्मार्ट मीटर लगाने के बाद इनमें गड़बड़ी की गई है।

Published on:
26 Sept 2017 08:32 pm