कोटा

इंजीनियरिंग छात्र ने शोध से समय निकाला, फोटोग्राफी में अवार्ड जीत डाला

कोटा के प्रफुल्ल विजय ने ऑस्ट्रेलिया में स्टूडेंट फोटोग्राफी कम्पीटिशन में जीते 2.87 लाख रुपए के पुरस्कार
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2017, 8:49 PM IST
Social Pride: Engineer Researcher won award in Photography.
Social Pride: Engineer Researcher won award in Photography.

कोटा . अधिकांश स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ी परेशानी रहती है कि प्रतिदिन पढ़ाई के बाद में क्या करें? दोस्तों के साथ घूमना, मूवी देखना, सोशल साइट्स पर जाना बस यही कुछ रूटीन होता है, लेकिन कोटा के प्रफुल्ल विजय ने शोध के दौरान समय निकालकर क्रिएटिव फोटोग्राफी सीखी और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित नेशनल लेवल स्टूडेंट फोटोग्राफी कम्पीटिशन में 2.87 लाख रुपए के पुरस्कार भी जीत लिए।

Read More: OMG! 24 किमी की सड़क में 14.50 करोड़ का घपला

आरकेपुरम निवासी प्रफुल्ल विजय जर्मनी से एमटेक कर रहे हैं। स्टडी के दौरान शोध के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में छह महीने रहना पड़ा। पढ़ाई के बाद क्रिएटिव फोटोग्राफी में हाथ आजमाया। इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया में नेशनल लेवल का स्टूडेंट फोटोग्राफी और वीडियो कम्पीटिशन एनांउस हुआ, जिसके लिए प्रफुल्ल ने अपनी यूनिवर्सिटी कैम्पस के ही कुछ फोटो खींचे और वीडियो बनाकर कम्पीटिशन के लिए भेज दिए। प्रफुल्ल के फोटो को निर्णायकों ने इंस्टाग्राम कैटेगरी में और वीडियो को जजेज और पब्लिक च्वॉइस कैटेगरी में करीब 2.87 लाख रुपए के पुरस्कार मिले। दीपावली की छुट्टियों में कोटा लौटे प्रफुल्ल ने परिजनों को इस उपलब्धि के बारे में बताया तो माता-पिता सुरेश और नीता विजय की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पत्रिका से बातचीत में प्रफुल्ल ने बताया कि अधिकांश कामों में साथी की जरूरत होती है, इसलिए मैंने फोटोग्राफी का चुना। वीडियो ट्यूटोरियल से क्रिएटिव फोटोग्राफी की ट्रिक्स सीखीं और आजमाया। पता चला कि स्टूडेंट्स के लिए फोटोग्राफी कम्पीटिशन हो रहा है तो मैं भी भाग्य आजमाने की सोची और मैं लकी रहा।

बेसमेंट का फोटो सबसे ऊपर पहुंचा
कॉलेज बिल्डिंग के बेसमेंट के जिस फोटो को अवार्ड मिला उसे मैंने सामान्य पाइंट एड शूट कैमरे से खींचा था। दिनभर बेसमेंट की पार्किंग खचाखच रहती थी, इसलिए रात होने का इंतजार किया। रात में पार्किंग लॉक हो जाती थी तो बड़ी मुश्किल से गार्ड को मनाया और फोटो कम्पोज किया।

वीडियो भी सराहा
प्रफुल्ल ने बताया कि कॉलेज लाइफ पर मेरी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री को जजेज और पब्लिक कैटेगरी में दो अवार्ड मिले। वीडियो में जिस दोस्त ने काम किया, उसे वहां की फेमस मॉडलिंग कम्पनी ने पांच लाख का पैकेज गिफ्ट किया है।

Published on: