कोटा

स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस से 13 घंटे में तय होगा दिल्ली से मुंबई का सफर

दो लोकोमोटिव से दौड़ेगी स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली से मुंबई का सफर 13 घंटे 55 मिनट में पूरा करेगी।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2017, 2:20 PM IST
Special Rajdhani Express, Delhi-Mumbai Railway Route, Train Time Table, National Train Inquiry System, Kota Junction, Passenger, Kota Junction, Indian Railway, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika
स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस

दिल्ली-मुंबई के बीच प्रस्तावित स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन उद्घाटन ट्रेन के रूप में सोमवार से होगा। नई राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा समय में वर्तमान चल रही राजधानी एक्सप्रेस के 15 घंटे 50 मिनट की तुलना में 13 घंटे 55 मिनट का समय लगेगा। इससे यात्रा समय में लगभग 2 घंटे की बचत होगी। एक ही रेक के उपलब्ध होने के कारण नई सेवा के सप्ताह में तीन दिन ही उपलब्ध होगी। स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस दो लोकोमोटिव से दौड़ेगी। यह ट्रेन वाया कोटा होते हुए जाएगी।

लगभग 19 प्रतिशत सस्ता होगा किराया

इस रेलगाड़ी के सैकंड एसी एवं थर्ड एसी का किराया वर्तमान मुंबई राजधानी की इन श्रेणियों के किराए के मुकाबले लगभग 19 प्रतिशत सस्ता होगा। कैटरिंग सेवाएं ऐच्छिक होंगी तथा यात्रियों के पास कैटरिंग सेवाओं का लाभ न लेने का विकल्प होगा। स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में 1 फर्स्ट एसी वातानुकूलित कोच, 2 सैकंड एसी एवं 12 थर्ड एसी और 1 पेन्ट्रीकार होगी। यह 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। इसमें उच्चतर रफ्तार और गति का संतुलन बनाए रखने के लिए 2 डब्ल्यूएपी-5 श्रेणी के दो लोकोमोटिव से ट्रेन का संचालन होगा। प्रत्येक इंजन की क्षमता 5400 हॉर्सपावर होगी। इस रेलगाड़ी की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटे होगी।

ये रही अन्य समय सारणी

गाड़ी संख्या 09004 निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस विशेष राजधानी एक्सप्रेस निजामुद्दीन से शाम 4.15 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 6.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस यात्रा में 13 घंटे 55 मिनट का समय लगेगा। निजामुद्दीन से रेलगाड़ी के रवाना होने के दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार हैं। गाड़ी संख्या 09003 बांद्रा टर्मिनस-निजामुद्दीन विशेष राजधानी एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से शाम 16.5 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 6 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यात्रा में 13 घंटे 55 मिनट का समय लगेगा। बांद्रा टर्मिनस से रेलगाड़ी के रवाना होने के दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार हैं।

Published on: