
मण्डाना. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रविवार सुबह एक मोटरसाइकिल गाय से टकराने से महिला की मौत हो गई। जबकि एक छह माह बालिका सहित युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। जहां घायलों का उपचार करवाया तथा मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि अन्नतपुरा कोटा निवासी चेतन कुमार प्रजापत (25) उसकी भाभी ज्योति (26) तथा छह माह की भतीजी भावना कोटा से मोटरसाइकिल पर गोपालपुरा स्थित बीजासन माताजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में मण्डाना के निकट अचानक गाय आ जाने से मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे वे गिरकर चोटिल हो गए। सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस से मण्डाना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर आए जहां ज्योति की मृत्यु हो गई। चेतन व भावना का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
Read More: कोटा में 12 युवकों ने 2 कांस्टेबलों पर जमकर बरसाए लोहे के पाइप व सरिए, पत्थरों से मार किया लहुलूहान
मासूम के सिर से उठा मां का साया
मासूम बालिका छह माह की भावना को क्या मालूम की अब उसके सिर पर मां का आंचल नहीं है। वह उपचार के दौरान बिलख रही थी।