
कोटा . छात्रसंघ चुनाव ( Student union elections ) ठीक एक दिन पहले शहर में छात्रों की फुल पार्टी हुई। ( pool party ) सुबह से शाम तक छात्रों के लिए दावतों व भण्डारों सहित डांस पार्टियों का दौर चला। ( Dance party ) मनोरंजन के लिए किसी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके चलते ऑफ सीजन में भी मैरिज गार्डन व रेस्त्रां बुक रहे। लिंगदोह कमेटी ( Lyngdoh Committee rules ) के नियमों को ताक पर रखकर युवा नेताओं ने चुनावों को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर बेहिसाब पैसा बहाया।
प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं की बाड़ाबंदी की हुई है। माहौल ऐसा कि प्रत्याशी की जीत के लिए मतदाताओं की हर सेवा मंजूर की जा रही है। जबकि छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी की ओर से सिर्फ पांच हजार रुपए तक खर्च का प्रावधान है, लेकिन यहां पर लाखों की राशि पानी की तरह बहाई गई। शहर के नौ कॉलेजों में मंगलवार को मतदान होंगे। मतदान से एक दिन पहले प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए हर तरह के जतन किए।
छात्रों ने ठुमके लगाए
तलवंडी स्थित एक मैरिज हॉल में छात्रों के मनोरंजन के लिए डांस पार्टी का आयोजन किया । कॉमर्स कॉलेज से एबीवीपी प्रत्याशी की ओर से ये आयोजन किया गया था। जिसमें फि ल्मी गीतों पर लड़कियों ने जबरदस्त डांस किया। वोटर भी फि ल्मी गीतों पर जमकर झूमते दिखे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
Read More: नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक पर लठ बरसाने वाला कांस्टेबल लाइन हाजिर, जांच में जुटी पुलिस
खूब चला दावतों का दौर
शहर में जगह-जगह मैरिज गार्डन व रेस्त्रां में छात्रों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों की ओर से दावतों का दौर चला। पुड़ी-सब्जी के अलावा अलग-अलग पकवाने बनाए गए। छात्रों ने जमकर लुत्फ उठाया। राजकीय महाविद्यालय के एक प्रत्याशी ओर से तलवंडी स्थित एक गार्डन में करीब पांच हजार विद्यार्थियों के लिए दावत का प्रबंध किया गया था।
Read More: एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर किसान के खाते से उड़ाए 2 लाख 27 हजार, बैंक में मचा हड़कम्प
लग्जरी गाडिय़ों की रहेगी व्यवस्था
छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेजों में मतदाताओं को लाने-ले-जाने के लिए लग्जरी गाडिय़ों की व्यवस्था की गई है। प्रत्याशियों के कार्यालयों के बाहर गाडिय़ां खड़ी रही। ये गाडिय़ों गांवों में मौजूद मतदाताओं को लाने- ले जाने की व्यवस्था करेंगी।