17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक पर लठ बरसाने वाला कांस्टेबल लाइन हाजिर, जांच में जुटी पुलि‍स

कोटा के मोखापाडा निवासी एक युवक की पिटाई के मामले में एएसपी राजेश मील ने कांस्टेबल को जांच होने तक लाइन हाजिर कर दिया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 09, 2019

Police Constable suspended

नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक पर लठ बरसाने वाला कांस्टेबल लाइन हाजिर, जांच में जुटी पुलि‍स

कोटा. कैथूनीपोल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की पिटाई के मामले में एएसपी राजेश मील ने कांस्टेबल को जांच होने तक लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक रोहिताश शर्मा कर रहे हैं। मोखापाड़ा निवासी जाकिर हुसैन ने लोगों के साथ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मोखापाड़ा में वह नमाज पढ़ कर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में पुलिस कांस्टेबल राजेन्द्र जाट ने उसके सिर पर लाठी से वार किया तथा नीचे गिरने पर लातों से मारा व मोबाइल से वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल छीन लिया। कांस्टेबल ने उसे व साथियों को फंसाकर बंद करने की धमकी दी। वहीं वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल भी छीन लिया।

BIG News: आरोप: नमाज पढ़कर घर लौट रहा युवक के सिर पर पुलिस ने मारा लठ, फिर लात-घूंसों से जमकर पीटा

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच पुलिस उप अधीक्षक रोहिताश शर्मा को सौंपी थी। पुलिस ने ताश खेलते समय भागने के दौरान खंभे से जा टकराने से जाकिर के घायल होने की बात कही थी। कोटा सिटी एएसपी राजेश मील ने बताया कि कांस्टेबल को मामले की जांच होने तक लाइन हाजिर किया गया है।

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान सरकार अब कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को देगी 10 हजार, करना होगा बस ये काम

मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जा रही है। यदि जांच में कांस्टेबल दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वत किया कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने पद का दुरुपयोग नहीं कर सकता। पुलिस जनता की मदद के लिए 24 घंटे तैयार रहती है। किसी भी समस्या के लिए थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

BIG News: विधायक संदीप ने कांग्रेस पर कसा तंज: बोले-अब कहां दुबक कर बैठ गए कांग्रेस नेता, ईंट से ईंट बजा देंगे