कोटा

सवाई माधोपुर के छात्रों ने कोटा विश्वविद्यालय में किया हंगामा, यह थी बड़ी वजह

कोटा. कोटा विश्वविद्यालय, कोटा से मान्यता प्राप्त महाराजा हम्मीर कॉलेज और जमवाय कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को कोटा विश्वविद्यालय में डेढ़ घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति प्रो. नीलिमा सिंह को ज्ञापन देकर कॉलेज की मान्यता रद्द करने की मांग की। सवाई माधोपुर में स्थित दो कॉलेजों के खिलाफ करीब एक माह से प्रदर्शन चल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Feb 2022, 1:35 AM IST
सवाई माधोपुर के छात्रों ने कोटा विश्वविद्यालय में किया हंगामा, यह थी बड़ी वजह
महाराजा हम्मीर कॉलेज और जमवाय कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को कोटा विश्वविद्यालय में डेढ़ घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया

कोटा. कोटा विश्वविद्यालय, कोटा से मान्यता प्राप्त महाराजा हम्मीर कॉलेज और जमवाय कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को कोटा विश्वविद्यालय में डेढ़ घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति प्रो. नीलिमा सिंह को ज्ञापन देकर कॉलेज की मान्यता रद्द करने की मांग की। सवाई माधोपुर में स्थित दो कॉलेजों के खिलाफ करीब एक माह से प्रदर्शन चल रहा है।
बीए व बीएससी बीएड के छात्रों ने बताया कि महाराजा हम्मीर व जमवाय कन्या महाविद्यालय सवाईमाधोपुर दो कॉलेज चार कमरों में चल रहे हैं। इसमें तीन कमरों में कक्षाएं संचालित होती है और एक कमरा कॉलेज प्रबंधन के लिए है। कॉलेज में छात्रों को पढ़ाने के लिए अनुभवी शिक्षक नहीं लगा रखे हैं। सात विषयों में से तीन विषयों को ही पढ़ाया जाता है। फर्नीचर, कैंटीन व प्रयोगशाला जैसी सुविधा भी नहीं है।

छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधन अवैध फीस वसूली करता है। प्रेक्टिकल व सत्रांक के नाम पर प्रत्येक छात्र से पांच से सात हजार रुपए लिए गए हैं। विद्यार्थियों को डराया धमकाया जा रहा है। हमने एनसीटी, आयुक्तालय जयपुर जाकर ज्ञापन दिया है। कोटा विवि में सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते वे कोटा विवि में प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं।

करवाएंगे औचक निरीक्षण

छात्रों के माध्यम से फीस, प्रेक्टिकल व सत्रांक के नाम पर राशि लेने की शिकायत मिली है। कॉलेज प्रबंधन को सुनवाई के लिए बुलाया है। उसकी बात को भी सुनेंगे। उसके बाद आगे निर्णय करेंगे। कॉलेज में टीम भेजकर औचक निरीक्षण भी करवाएंगे।

-आर.के. उपाध्याय, कुल सचिव, कोटा विश्वविद्यालय

Updated on:
3 Feb 2022, 1:35 AM IST
Published on: